{"_id":"5dcb8ac08ebc3e5b4a30bd6b","slug":"afghanistan-kabul-bomb-blast-car-bomb-explosion-in-pd15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: काबुल में कार में हुआ बम विस्फोट, सात लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: काबुल में कार में हुआ बम विस्फोट, सात लोगों की मौत
Wed, 13 Nov 2019 10:26 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, काबुल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, काबुल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 13 Nov 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तड़के एक कार में बम विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में कम से कम सात लोग मारे गए और सात अन्य जख्मी हो गए हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
बताया गया है कि सुबह के वक्त जब सभी लोग अपने काम पर जा रहे थे, तभी काबुल के कसाबा में जबरदस्त धमाका हुआ। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि विस्फोट शहर के पुलिस जिला 15 के कासाबा इलाके में हुआ।
विज्ञापन
हताहतों के बारे में उन्होंने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी। विस्फोट वाली जगह से गहरा धुंआ उठता देखा गया। विस्फोट स्थल पर एंबुलेंस को भेजा गया। पुलिस और आपातकर्मियों को भी विस्फोट स्थल पर भेजा गया।
विज्ञापन
At least 7 people were killed and 7 others were wounded in a car bomb explosion in PD15 of Kabul, said an Interior Ministry spokesman Nasrat Rahimi: TOLOnews #Afghanistan pic.twitter.com/VbrPPaY7Yk
— ANI (@ANI) November 13, 2019