{"_id":"5e7ecc948ebc3e728901590d","slug":"afghanistan-gurdwara-terrorist-attack-links-kerala-a-person-was-involved","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबुल गुरुद्वारे आतंकी हमले के तार केरल से जुड़े, अल हिंदी नाम का व्यक्ति था शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
काबुल गुरुद्वारे आतंकी हमले के तार केरल से जुड़े, अल हिंदी नाम का व्यक्ति था शामिल
Sat, 28 Mar 2020 09:34 AM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
काबुल में गुरुद्वारे में हमला (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
बुधवार को अफगानिस्तान के काबुल के गुरुद्वारे में हुए आतंकी हमले के तार केरल से जुड़ गए हैं। सूत्रों के अनुसार जिन चार लोगों ने वहां हमला किया था, उनमें से एक केरल का दुकानदार अबु खालिद अल हिंदी है, जो 14 अन्य युवाओं के साथ चार साल पहले आतंकी संगठन आईएस में शामिल हो गया था।
विज्ञापन
केरल के अबु खालिद की तस्वीर हमले के जिम्मेदारी लेने वाले आईएस ने शुक्रवार को जारी किया। जिसमें कहा गया है कि 27 लोगों की हत्या करने वालों में अल हिंदी भी शामिल था। सूत्रों के अनुसार अल-हिंदी दरअसल, कासरगोड के कुटीरुलम्मल का दुकानदार मोहम्मद साजिद है जिसकी 2016 में एनआईए को तलाश थी। 2016 में ही वह केरल से भागकर आईएस में शामिल हो गया था।
विज्ञापन
काबुल गुरुद्वारे में घुसकर बुधवार को भारी हथियारों से लैस एक आत्मघाती हमलावर ने गोलीबारी की थी। इस हमले में कम से कम 25 लोगों की मौत हुई थी। वहीं आठ लोग घयाल हुए थे। अफगान विशेष बलों ने हमलावार को मार गिराया था।
विज्ञापन