फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan forces claims Pakistani fighter jet shot down in Jalalabad pilot captured alive

PAK-Afghan War: अफगान बलों का दावा- जलालाबाद में मार गिराया पाकिस्तानी लड़ाकू विमान, पायलट को पकड़ा जिंदा

Sat, 28 Feb 2026 12:29 PM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद/जलालाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद/जलालाबाद Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 28 Feb 2026 12:29 PM IST
सार

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच यह ताजा घटना दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद तनाव को और बढ़ा सकती है। लड़ाकू विमान का गिराया जाना और पायलट का पकड़ा जाना दोनों देशों के बीच संबंधों में एक नई जटिलता पैदा कर सकता है।

विज्ञापन
Afghanistan forces claims Pakistani fighter jet shot down in Jalalabad pilot captured alive
पाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग - फोटो : ANI/Reuters

विस्तार

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच शनिवार को अफगान बलों ने दावा किया कि जलालाबाद शहर में एक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया गया। अफगान बलों ने दावा किया है कि विमान मार गिराए जाने के बाद उसके पायलट को जिंदा पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन


एएफपी की रिपोर्ट में अफगान सैन्य और पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान शनिवार को जलालाबाद के एक जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने एएफपी को बताया कि पायलट ने विमान से पैराशूट की मदद से छलांग लगाई और फिर उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US-इस्राइल का ईरान पर हमला: खामेनेई-ईरानी मंत्रियों के दफ्तरों को बनाया निशाना, एक साथ 30 जगहों पर दागे रॉकेट
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगान पुलिस और सेना के प्रवक्ता ने की पुष्टि
जलालाबाद के पुलिस प्रवक्ता तैयब हम्माद ने पुष्टि करते हुए कहा, 'जलालाबाद शहर के छठे जिले में एक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया गया और उसके पायलट को जिंदा पकड़ लिया गया।' पूर्वी अफगानिस्तान में सेना के प्रवक्ता वाहिदुल्ला मोहम्मदी ने भी इस बात की पुष्टि की है।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने शुक्रवार देर रात दिए अपडेट में दावा किया कि सुरक्षा बलों ने 297 लड़ाकों को मार गिराया और 450 से अधिक अफगान जवान घायल हो गए। उन्होंने दावा किया कि ऑपरेशन गजब-लिल-हक के दौरान पाकिस्तान ने अफगान बलों की 89 चौकियों को नष्ट कर दिया और 18 अन्य पर कब्जा कर लिया। इसी के साथ लगभग 135 टैंक और बख्तरबंद वाहन भी नष्ट कर दिए गए।  




पाकिस्तान के मंत्री ने किए बड़े दावे
पाकिस्तानी मंत्री ने दावा किया कि पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान भर में लगभग 29 स्थानों को भी प्रभावी ढंग से निशाना बनाया। अफगानिस्तान की ओर से सीमा पर एक साथ 53 जगहों पर हमले किए जाने के बाद पाकिस्तान ने ऑपरेशन गजब-लिल-हक नाम का एक जवाबी हमला शुरू किया है।

ये भी पढ़ें: Afghanistan: 89 अफगान चौकियां नष्ट, 18 पर किया कब्जा; PAK के मंत्री का दावा- हमलों में मारे 297 तालिबान लड़ाके

सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने शुक्रवार शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अफगान तालिबान को पाकिस्तान और आतंकवादी संगठनों के बीच चुनाव करना होगा।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed