फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US-Iran Tension: America and Israel launch major attack on Iran, targeting several places including Tehran

US-इस्राइल का ईरान पर हमला: खामेनेई-ईरानी मंत्रियों के दफ्तरों को बनाया निशाना, एक साथ 30 जगहों पर दागे रॉकेट

Sat, 28 Feb 2026 11:56 AM IST
Love Gaur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Love Gaur Updated Sat, 28 Feb 2026 11:56 AM IST
सार

 Israel-Iran Tension: दुनिया इस वक्त युद्ध के मुहाने पर खड़ी है। अफगानिस्तान-पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच अब इस्राइल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ व्यापक हमले शुरू कर दिए हैं। तेहरान सहित कई शहरों पर इस्राइल ने रॉकेट दागे हैं। 

विज्ञापन
US-Iran Tension: America and Israel launch major attack on Iran, targeting several places including Tehran
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तेहरान पर व्यापक हमले शुरू कर दिए हैं। ईरान के कई जगहों को निशाना बनाया गया है। ईरान में एक साथ 30 जगहों पर रॉकेट दागे गए हैं।  तेहरान में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई है। ईरान पर हमले का इस्राइल ने वीडियो भी जारी किया है। इस्राइल सेना ने ईरान पर एक के एक कई रॉकेट दागे हैं। इस्राइल ने स्थानीय समयानुसार सुबह  8.00 बजे हमले शुरू किए।
विज्ञापन


एपी की रिपोर्ट के मुताबिक इस्राइल में सायरन बज रहे हैं, क्योंकि इस्राइल ने मिसाइल हमलों की आशंका की चेतावनी दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि लोगों ने ईरान की राजधानी तेहरान में धमाका सुने। ईरान की राजधानी तेहरान के डाउनटाउन में धमाका हुआ और आसमान में घना धुआं उठता देखा गया। ईरान के मंत्रालयों को इस्राइल ने निशाना बनाया है। सुप्रीम नेता खामेनेई, राष्ट्रपति के ऑफिस पर भी हमला किया गया है।  इसी के साथ ईरान के संभावित हमले के मद्देनजर इस्राइल ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


इस्राइल का ऑपरेशन शील्ड ऑफ जूडा जारी
इस्राइल ने ईरान के खिलाफ चलाए अभियान का नाम ऑपरेशन शील्ड ऑफ जूडा है, जिसका मतलब यहूदियों की ढाल होता है। इस्राइली रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा कि इस्राइल ने शनिवार को ईरान पर पूर्व-नियोजित हमला किया। अमेरिकी अधिकारियों ने भी कहा कि वॉशिंगटन ने भी इन हमलों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खामेनेई के कार्यालय के पास हुआ धमाका
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ईरान की राजधानी तेहरान में और भी विस्फोट हुए हैं। यह हमला सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय के पास हुआ। हालांकि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि 86 वर्षीय खामेनेई उस समय अपने कार्यालयों में मौजूद थे या नहीं। अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के चलते उन्हें कई दिनों से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। लेकिन यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका ने ईरान पर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौता कराने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र में लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों का एक विशाल बेड़ा तैनात किया है।

ईरान पर पूर्वव्यापी हमला शुरू
इस्राइल ने ईरान के खिलाफ प्री-एम्पटिव अटैक यानी पूर्वव्यापी हमला शुरू कर दिया है। सुबह एक बयान में इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने पूरे देश में 'विशेष और स्थायी आपातकाल की स्थिति' घोषित की है। बता दें कि पूर्वव्यापी हमला एक ऐसी सैन्य या रणनीतिक कार्रवाई है, जो दुश्मन के हमला किए जाने की आशंका से पहले ही कर दिया जाता है, ताकि दुश्मन को कमजोर किया जा सके या खुद को सुरक्षित रखा जा सके।

इस्राइल में सभी स्कूल बंद, हवाई सीमा की बंद
जानकारी के मुताबिक संभावित हमलों की आशंका के बीच इस्राइल में सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। साथ ही लोगों के घरों से काम करने के लिए कहा गया है। आईडीएफ ने आशंका जताई है कि मिसाइल और ड्रोन से हमला हो सकता है। इसी के साथ हवाई सीमा की बंद कर दी गई है। तेहरान के एयरपोर्ट पर हमला किया गया है। मेहराबाद एयरपोर्ट पर धमाकों की आवाज सुनी गई। ईरानी मीडिया ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि धमाकों की आवाज सुनी जा रही है। वहीं ईरान भी हवाई सीमा बंद कर दी है।


भारत ने जारी की एडवाइजरी
इधर, बढ़ते तनाव के बीच भारत की सतर्क हो गया है। इस्राइल में भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए इस्राइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय चौकन्ने रहें। भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इस्राइल अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

खबर से संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed