फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan Earthquake Updates Richter Scale Magnitude casualties rescue operation hindi news

Afghanistan Earthquakes: अफगानिस्तान में नौ घंटे में पांच बार कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर अधिकतम तीव्रता 5.8

Fri, 05 Sep 2025 08:24 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 05 Sep 2025 08:24 AM IST
सार

अफगानिस्तान में कई बार भूकंप के झटके लगने से लोग दहशत में हैं। बृहस्पतिवार सुबह पहले 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। फिर इसी दिन रात में करीब 10.26 बजे 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। चंद मिनटों बाद रात करीब 11.58 बजे एक बार फिर धरती कांपी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। आधी रात के बाद करीब 3.16 बजे 4.9 तीव्रता का एक और भूकंप आया। बता दें कि इसी हफ्ते आए भूकंप के कारण अफगानिस्तान में अब तक 2200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Afghanistan Earthquake Updates Richter Scale Magnitude casualties rescue operation hindi news
अफगानिस्तान में भूकंप के झटके (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एक्स@ एनसीएस

विस्तार

विज्ञापन

अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बीते नौ घंटे में यहा भूकंप के पांच झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 7.46 बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। इससे कुछ ही घदेर पहले यहां 5.2 तीव्रता के झटके लगे थे। इससे पहले बृहस्पतिवार आधी रात के बाद करीब 3:16 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले रात 11.58 बजे भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक काबुल से 118 किलोमीटर दूर भूकंप आया। जमीन से 50 किमी की गहराई में लगे इन झटकों के बाद अफगानिस्तान में दहशत का माहौल है। बता दें कि 4.1 तीव्रता के भूकंप से चंद मिनट पहले भी धरती कांपी थी, जिसकी तीव्रता 5.8 मापी गई। इस तरह 24 घंटे से भी कम समय में चार झटके लगे और पांच घंटे के भीतर तीन बार धरती कांपी। 

विज्ञापन
रिक्टर स्केल पर 5.8 तीव्रता का भूकंप
इससे करीब आधे घंटे पहले लगे भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई। भूकंप के झटके काबुल से पूर्वी दिशा में लगभग 133 किमी दूर आए। एनसीएस के मुताबिक भूकंप की गहराई 160 किमी रही। बृहस्पतिवार को कई बार लगे भूकंप के झटके
इससे पहले आज दिन में भी भूकंप के झटके महसूस किए थे। जिसकी तीव्रता 4.8 थी। भूकंप 135 किलोमीटर की गहराई में आया था। बता दें कि 4 सितंबर की सुबह 10:40 बजे भी भूकंप आया था, जिसमें अब तक 2200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अफगानिस्तान में लगभग आधी रात भी कांपी धरती
वहीं, बुधवार देर रात भी यहां 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप दर्ज किया गया था, जिससे आफ्टरशॉक का खतरा बढ़ गया था। 'X' पर एक पोस्ट में NCS ने बताया कि अफगानिस्तान में रात 23:53 बजे 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

31 अगस्त की रात आए भूकंप ने मचाई तबाही
इस बीच खामा प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने अफगानिस्तान के भूकंप प्रभावित कुनार और नंगरहार प्रांतों में आपातकालीन सहायता भेजी है, जहां 2205 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 3,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। शुरुआती सहायता सामग्री में खाद्य सामग्री और उच्च-ऊर्जा वाले बिस्कुट शामिल हैं। आगे की सहायता और कर्मियों को पहुंचाने के लिए अतिरिक्त उड़ानें निर्धारित की गई हैं।

भारतीय भूकंप सहायता हवाई मार्ग से काबुल पहुंची
इससे पहले मंगलवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया था कि भारतीय भूकंप सहायता हवाई मार्ग से काबुल पहुंच गई है। उन्होंने कहा, 'भारतीय भूकंप सहायता हवाई मार्ग से काबुल पहुंच गई है। कंबल, टेंट, स्वच्छता किट, जल भंडारण टैंक, जनरेटर, रसोई के बर्तन, पोर्टेबल वाटर प्यूरीफायर, स्लीपिंग बैग, आवश्यक दवाइयां, व्हीलचेयर, हैंड सैनिटाइजर, जल शोधन गोलियां, ओआरएस घोल और चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियों सहित 21 टन राहत सामग्री आज हवाई मार्ग से पहुंचाई गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed