फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan crisis, Taliban crisis, US warns of specific credible threat near Kabul airport

तालिबानी आतंक: अमेरिका ने एक बार फिर दी खतरे की चेतावनी, कहा- एयरपोर्ट इलाके को जल्द से जल्द करें खाली

Sun, 29 Aug 2021 07:36 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 29 Aug 2021 07:36 AM IST
सार

अफगानिस्तान में तालिबान और आईएसआईएस के बढ़ते हमले के मद्देनजर अमेरिका ने एक बार फिर से चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सभी नागरिक जल्द से जल्द एयरपोर्ट इलाके को खाली कर दें। 

विज्ञापन
Afghanistan crisis, Taliban crisis, US warns of specific credible threat near Kabul airport
काबुल एयरपोर्ट का क्षेत्र(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान और आईएसआईएस के बढ़ते हमले के मद्देनजर अमेरिका ने एक बार फिर से खतरे की  चेतावनी जारी करते हुए सभी नागरिकों को जल्द से जल्द काबुल एयरपोर्ट इलाके को खाली करने के लिए कहा है। इसके अलावा अमेरिका ने पंजशीर इलाके को भी खाली करने के लिए कहा है जहां आतंकवादियों का प्रभुत्व अभी भी बना हुआ है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी अफगानिस्तान के हालात पर चिंता जताते हुए कहा था कि अगले 24 से 36 घंटे में काबुल एयरपोर्ट पर फिर से हमला हो सकता है। बाइडन ने कहा कि अफगानिस्तान के हालात बेहद खतरनाक बने हुए हैं और एयरपोर्ट पर हमले का खतरा लगातार बना हुआ है।

विज्ञापन

एक बयान में बाइडन ने कहा कि हमारे कमांडरों ने मुझे बताया है कि अगले 24-36 घंटे में काबुल एयरपोर्ट पर एक और हमला हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज सुबह मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा टीम और वहां तैनात कमांडरों के साथ बैठक की थी। इस दौरान हमने पिछली रात अफगानिस्तान में आतंकी संगठन आईसआईएस-के ठिकानों पर हुई बमबारी की चर्चा की। मैंने कहा था कि हम हमारे सैनिकों और नागरिकों पर हमले के जिम्मेदार लोगों को ढूंढेंगे और हमने ऐसा ही किया। 
विज्ञापन


बाइडन ने कहा, आतंकियों पर ये हमला आखिरी नहीं था। हम काबुल हमले में शामिल दोषियों का लगातार पीछा करेंगे और उन्हें सजा देंगे। जब भी कोई अमेरिका या हमारे सैनिकों पर हमला करेगा, हम करारा जवाब देंगे। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए बाइडन ने कहा कि 13 सैनिकों ने अमेरिका के मूल्यों को बरकरार रखते हुए अपने कर्तव्य का पालन करते हुए बलिदान दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने कहा, काबुल में खतरनाक हालात के बीच, हम नागरिकों को निकालने के काम में जुटे हैं। कल हमने 6800 लोगों को निकाला था जिसमें सैकड़ों अमेरिकी भी थे। आज हमने इस बात पर चर्चा की कि अमेरिकी सैनिकों के यहां से जाने के बाद लोगों के किस तरह से निकाला जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed