{"_id":"5df886db8ebc3e879b77ec15","slug":"afghanistan-bomb-blast-killed-10-civilians-home-ministry-gives-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में सड़क किनारे लगे बम की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान में सड़क किनारे लगे बम की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत
Tue, 17 Dec 2019 01:12 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पूर्वी अफगानिस्तान में मंगलवार सुबह एक वाहन के बम की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि विस्फोट पूर्वी प्रांत खोस्त में हुआ। विस्फोट में तीन बच्चे, दो महिलाएं और पांच आदमी मारे गए हैं।
विज्ञापन
हमले की अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन रहीमी का कहना है कि तालिबान लगातार देश में अफगान सुरक्षा बलों और सरकारी अधिकारियों को सड़क किनारे बम लगा कर निशाना बना रहा है। ऐसे हमलों में बड़ी संख्या में नागरिक मारे गए हैं।
विज्ञापन
तालिबान का इस्लामिक स्टेट समूह के साथ लगभग आधे देश पर नियंत्रण है।