{"_id":"5e81df2c8ebc3e76c9413d93","slug":"afghanistan-11-afghan-soldiers-and-policemen-killed-in-taliban-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: तालिबान हमले में 11 अफगान सैनिकों और पुलिसकर्मियों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: तालिबान हमले में 11 अफगान सैनिकों और पुलिसकर्मियों की मौत
Mon, 30 Mar 2020 05:29 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 30 Mar 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों में तालिबान के हमलों में 11 अफगान सैनिकों और पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय और एक प्रांतीय अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिणी जाबुल प्रांत के अर्गनदेब जिले में रविवार की रात एक सैन्य जांच चौकी को निशाना बनाया जिसमें छह सैनिकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
एक प्रांतीय अधिकारी मबोबुल्ला गफारी ने बताया कि उत्तरी बागलान प्रांत में एक जांच चौकी पर तालिबान के हमले में सुरक्षा बलों के पांच सदस्यों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गये। हालांकि, तालिबान ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता फिरदौस फरामाज ने बताया कि सोमवार को राजधानी काबुल में एक वाहन में लगाये गये बम में विस्फोट होने से चार लोग घायल हो गये।
विज्ञापन