{"_id":"5d6a932d8ebc3e016d62f7d6","slug":"according-to-monitoring-group-40-militants-killed-in-missile-attack-in-syria","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया में मिसाइल हमले में 40 आतंकवादी मारे गए: निगरानी समूह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीरिया में मिसाइल हमले में 40 आतंकवादी मारे गए: निगरानी समूह
Sat, 31 Aug 2019 09:06 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 31 Aug 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
सीरिया हमला (फाइल फोटो)
सीरिया के इदलिब प्रांत में शनिवार को जेहादियों पर किए मिसाइल हमले में 40 आतंकवादी मारे गए। एक युद्ध निगरानी समूह ने यह जानकारी दी। सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर हयूमन राइट्स के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने कहा कि इदलिब शहर के निकट एक प्रशिक्षण शिविर के भीतर हुरस अल-दीन, अंसार अल-तौहीद और अन्य संबद्ध समूहों के नेताओं की एक बैठक को मिसाइल हमले का निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
निगरानी समूह ने बताया कि अभी तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हमला किसने किया। यह भी पता नहीं चला है कि क्या ये मिसाइल युद्धक विमानों से या जमीन पर स्थित ठिकानों से दागी गई थी।
विज्ञापन