फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Abductions by intelligence agencies continue in Pakistan for criticising govt: Families

Pakistan: सरकार की निंदा पर अगवा कर रहीं खुफिया एजेंसियां, पीड़ित परिवारों ने अदालतों में दाखिल कीं याचिकाएं

Sat, 17 Aug 2024 09:07 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Aug 2024 09:07 PM IST
सार

Pakistan: खुफिया एजेंसियों पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पीटीआई पार्टी के दो सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं नसीम अहमद यासीन और अरसलान अकबर और ब्लॉगर-कॉमेडियन आंन खोसा को पंजाब प्रांत में गिरफ्तार किया। इनके परिवारों ने इन्हें 'लापता' घोषित किया है। 

विज्ञापन
Abductions by intelligence agencies continue in Pakistan for criticising govt: Families
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान में खुफिया एजेंसियों पर आरोप है कि वे सरकार और सेना की आलोचना करने वाले सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं और ब्लॉगर्स को अगवा कर रही है। लापता लोगों के परिजनों ने पंजाब प्रांत की अदालतों में इसके खिलाफ याचिका दायर की है। 

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पीटीआई पार्टी के दो सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं नसीम अहमद यासीन और अरसलान अकबर और ब्लॉगर-कॉमेडियन आंन खोसा को पंजाब प्रांत में गिरफ्तार किया। इनके परिवारों ने इन्हें 'लापता' घोषित किया है। 
विज्ञापन


बिजली के बढ़ते दामों पर गाना गाने के लिए खोसा को अगवा करने को लेकर शहबाज शरीफ सरकार और सैन्य प्रतिष्ठान को सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। खोसा ने अपने गाने 'बिल-बिल पाकिस्तान' में देश में बिजली बिलों और अतिरिक्त करों की आलोचना की थी। उन्होंने पाकिस्तानी पासपोर्ट और देश के कर्ज पर भी टिप्पणी की थी। उनके यूट्यूब पर 1.37 लाख फॉलोअर्स हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



'लापता' तीनों व्यक्तियों के परिजनों ने लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जिस पर शुक्रवार को कोर्ट ने पंजाब पुलिस को 20 अगस्त तक खोसा को वापस लाने का निर्देश दिया। खोसा की पत्नी बिनिश इकबाल ने कोर्ट को बताया कि कुछ अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए थे और उनके पति को पीटते हुए एक वैन में डालकर ले गए। 


वहीं, लाहौर हाईकोर्ट के जस्टिस शकील अहमद ने पंजाब पुलिस को 28 अगस्त तक अरसलान अकबर को ढूंढने का निर्देश दिया। पीटीआई ने हाल के 'जबरन गुमशुदगी' के मामले चिंता जताई है। पीटीआई के पूर्व सोशल मीडिया प्रमुख अजहर मशवानी के भाई मझल-उल-हसन और जहूर-उल-हसन और शाहबाज गिल के भाई गुलाम शब्बीर भी पिछले साल जून से लापता हैं। 

पीटीआई के एक अधिकारी ने कहा, इन पांच लोगों की लोकेशन का पता नहीं चल पाया है। जबकि उनके परिवार पुलिस औ अदालत से मदद मांग चुके हैं। यह जबरन गुमशुदगी का पैटर्न है, जिससे बाहर रह रहे लोगों को डराया जा रहा है। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी पाकिस्तान से तुरंत इन लोगों की जानकारी देने और एक स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed