{"_id":"5c57834dbdec22691d36c7de","slug":"a-woman-died-by-house-arrest-due-to-menstruation-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में माहवारी के दौरान बंद झोपड़ी में रह रही महिला की दम घुटने से मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल में माहवारी के दौरान बंद झोपड़ी में रह रही महिला की दम घुटने से मौत
Mon, 04 Feb 2019 05:41 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 04 Feb 2019 05:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माहवारी की वजह से बिना खिड़की वाली झोपड़ी में रह रही 21 वर्षीय नेपाली महिला की कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई। नेपाल में माहवारी के दौरान महिला को अछूत मानते हुए अलग थलग रहने की इस प्रथा पर रोक लगा दी गई है। कई समुदायों में अब भी माहवारी के दौरान महिला को अपवित्र मान कर उसे इस अवधि में पारिवारिक आवास से दूर रहने के लिए बाध्य किया जाता है।
विज्ञापन
दूरस्थ धोती जिले में 31 जनवरी को पार्वती बोगाती अलग थलग एक झोपड़ी में अकेले सो रही थी। झोपड़ी को गर्म रखने के लिए उसने आग जला रखी थी। काठमांडू पोस्ट की खबर में बताया गया है कि अगले दिन सुबह पार्वती के देर तक न उठने पर उसकी सास लक्ष्मी बोगती झोपड़ी में गई जहां वह मृत पड़ी मिली।
विज्ञापन
लक्ष्मी ने बताया, ‘वह (पार्वती) खुश थी क्योंकि अगले दिन उसका माहवारी चक्र खत्म हो जाता। लेकिन उससे पहले ही वह चल बसी।’ ग्रामीण निगम के चेयरमैन डी. बोगाती ने बताया कि महिला की मौत दम घुटने से हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए ले गई। इस साल जनवरी में एक महिला और उसके दो बच्चों की इसी प्रथा के कारण मौत हो गई थी।
विज्ञापन