फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   "A very wise man": Russian President Vladimir Putin praises PM Modi

Russia-India: 'वे बेहद बुद्धिमान व्यक्ति हैं', व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ

Wed, 04 Oct 2023 11:06 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मॉस्को Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 04 Oct 2023 11:06 PM IST
सार

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे बहुत अच्छे राजनीतिक संबंध हैं। वह बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। विकास के एजेंडे पर भारत और रुस दोनों पूरी तरह से मेल खाते हैं।

विज्ञापन
"A very wise man": Russian President Vladimir Putin praises PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन - फोटो : PIB

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बौद्धिक कुशलता के दीवाने हो गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वे बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। साथ ही उन्होंने कहा भारत उनके नेतृत्व में विकास में काफी तेजी से प्रगति कर रहा है। पुतिन ने वित्तीय सुरक्षा और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई के क्षेत्र में रूस और भारत के बीच आगे सहयोग की भी उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


मीडिया चैनल पर जारी वीडियो के अनुसार पुतिन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे बहुत अच्छे राजनीतिक संबंध हैं। वह बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। विकास के एजेंडे पर भारत और रुस दोनों पूरी तरह से मेल खाते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नई दिल्ली स्थित जी20 घोषणापत्र में यूक्रेन में चल रहे संघर्ष में शांति स्थापित करने का आह्वान किया गया था, लेकिन इसका पूरा दोष रुस पर नहीं डाला गया था। वहीं नई दिल्ली घोषणापत्र का मॉस्को ने स्वागत किया, जिसने इसे एक मील का पत्थर करार दिया। पिछले महीने भी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा था कि वह मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने में सही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठवें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) में दिए गए संबोधन में पुतिन ने कहा, वे भारतीय निर्मित वाहनों के निर्माण और उपयोग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए सही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed