फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   a sikh girl kidnapped in Pakistan and married a guy after change her religion

पाकिस्तान में एक और सिख लड़की अगवा, धर्म परिवर्तन के बाद शादी कराई

Sun, 20 Sep 2020 03:03 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 20 Sep 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
a sikh girl kidnapped in Pakistan and married a guy after change her religion
पाकिस्तान में एक सिख लड़की को अगवाकर धर्म परिवर्तन किया

पाकिस्तान में एक और सिख लड़की को अगवाकर उसका धर्म परिवर्तन कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक लड़की ने धर्म परिवर्तन के बाद एक स्थानीय मुस्लिम लड़के के साथ शादी कर ली है। 22 साल की इस लड़की का नाम, पता और परिवार की जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन



ऐसे ही पिछले साल, ननकाना में गुरुद्वारा तंबू साहिब के मुख्य ग्रंथी की बेटी को अगवा कर लिया गया था। दबाव में आकर लड़की ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था और इस मुस्लिम लड़के के साथ शादी कर ली थी। इस घटना के बाद ननकाना साहिब में कई दिनों तक तनाव रहा था।
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 22 लड़की घर से किसी काम से बाहर निकली थी और लापता हो गई। ये घटना हासन अब्दाल इलाके की है, जो पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से 40 किमी दूर है। डीएसपी राजा फैयाज उल हसन ने कहा कि लड़की के पिता ने स्थानीय पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, लड़की की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लड़की ने घटना के कुछ दिनों के बाद अपने परिवार वालों के एक मैसेज किया था कि उसने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल कर लिया है। इसके अलावा लड़की ने अपनी शादी की जानकारी भी परिवार वालों को दी। इधर पुलिस लड़की की तलाश कर रही है ताकि उसका बयान दर्ज किया जा सके।

सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमिटी के अमीर सिंह ने कहा कि लड़की के पिता और चाचा ने पंजाब के एक मंत्री से मुलाकात कर उनसे मदद मांगी है। पाकिस्तान में हर साल गैर मुस्लिम लड़कियों का अपहरण किया जाता है और जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया जाता है। यही नहीं किसी मुस्लिम लड़के से उसकी शादी भी कराई जाती है।


यूनाइटेड स्टेट्स कमिशन ऑन इंटरनेशनल रिलिजियस फ्रीडम के डाटा के मुताबिक पाकिस्तान में हर साल एक हजार से ज्यादा लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है, इन लड़कियों की उम्र 12-28 साल के बीच है। लड़कियों का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन किया जाता है, अपहरण किया जाता है, दुष्कर्म किया जाता है और बाद में शादी करा दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed