{"_id":"5e688e148ebc3eebc432a98a","slug":"a-pakistan-air-force-f-16-aircraft-crashed-during-rehearsals-for-pakistan-day-parade-in-islamabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी वायुसेना का एफ-16 विमान दुर्घटनाग्रस्त, विंग कमांडर की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तानी वायुसेना का एफ-16 विमान दुर्घटनाग्रस्त, विंग कमांडर की मौत
Wed, 11 Mar 2020 12:37 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 11 Mar 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी वायुसेना का एफ-16 विमान दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : Pakistan Media
पाकिस्तान वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया हो गया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पाकिस्तान दिवस की परेड के लिए रिहर्सल के दौरान बुधवार को पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) का एफ-16 विमान शकरपेरियन, इस्लामाबाद के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान के पायलट विंग कमांडर नौमान अकरम की मौत हो गई। पाकिस्तानी वायुसेना की ओर से हादसे की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
#UPDATE Wing Commander Nauman Akram has lost his life in the F-16 aircraft crash near Shakarparian, Islamabad: Pakistan media https://t.co/8PFwWHYWSh
— ANI (@ANI) March 11, 2020विज्ञापन
विमान गिरने के बाद उसमें आग लग गई और धुआं उठने लगा। जिस जगह विमान गिरा वहां से कुछ दूरी पर ही पाकिस्तानी स्पोर्ट्स बोर्ड के कर्मचारियों की कालोनी है। पुलिस ने कहा कि इलाके को घेरे में ले लिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पाकिस्तान वायुसेना की ओर से भी इस बारे में बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया है कि दुर्घटना का कारण निर्धारित करने के लिए एयर मुख्यालय द्वारा आदेश दिया गया है।
पाकिस्तान दिवस या पाकिस्तान संकल्प दिवस को गणतंत्र दिवस के रूप में भी जाना जाता है जो 23 मार्च, 1940 को लाहौर प्रस्ताव पारित होने और पाकिस्तान के पहले संविधान को स्वीकार किए जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।