फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A man wielding a steak knife killed four members of his extended family in New York

'भाई घर के लोगों को मार रहा..': शख्स ने घर पर खेला मौत का खेल, पुलिस को फोन कर भी जान नहीं बचा पाई महिला

Mon, 04 Dec 2023 08:41 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 04 Dec 2023 08:41 AM IST
सार

न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग ने बताया कि एक लड़की ने क्वींस क्षेत्र से कॉल किया। उसने कहा कि चचेरा भाई उसके परिवार के लोगों को मार रहा है। पुलिस के मुताबिक, 38 वर्षीय संदिग्ध ने घटनास्थल पर पहुंचे दो पुलिस अधिकारियों को चाकू मार दिया।

विज्ञापन
A man wielding a steak knife killed four members of his extended family in New York
अमेरिकी पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने परिवार के ही चार लोगों की जान ले ली। इस घटना की शिकायत एक लड़की ने फोन करके पुलिस को दी। उसने बताया कि चचेरा भाई उसके परिवार के लोगों की हत्या कर रहा है। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर भी इस शख्स ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस की तरफ से जवाबी एक्शन में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


दो पुलिस अधिकारी भी घायल
न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग ने बताया कि एक लड़की ने क्वींस क्षेत्र से कॉल किया। उसने कहा कि चचेरा भाई उसके परिवार के लोगों को मार रहा है। पुलिस के मुताबिक, 38 वर्षीय संदिग्ध ने घटनास्थल पर पहुंचे दो पुलिस अधिकारियों को चाकू मार दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद एक अधिकारी ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, दोनों घायल अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


इन लोगों की हुई मौत
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को पहले घरेलू हिंसा की एक घटना में गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, जिन चार लोगों की चाकू मारकर हत्या की गई, उनमें 12 साल का एक लड़का, 11 साल की एक लड़की, 44 साल की एक महिला और 30 साल का एक पुरुष शामिल है। पुलिस ने बताया कि 11 साल के बच्चे को घर के सामने मरा हुआ पाया, जबकि अन्य तीन लोग बेडरूम के अंदर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर विभाग का करना पड़ा इंतजार
अधिकारी ने आगे बताया कि 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला को भी चाकू मारा गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी ने घर के लिविंग रूम में एक सोफे में आग लगा दी, जिससे पुलिस को घर में प्रवेश करने से पहले फायर विभाग के आने का इंतजार करना पड़ा। पुलिसकर्मियों को देखकर आरोपी और  हिंसक हो गया। उसने चाकू से उनपर भी हमला कर दिया। जैसे-तैसे घायल पुलिसकर्मियों ने उसे गोली मारने के बाद स्थिति पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed