{"_id":"616297f58ebc3e628c15e048","slug":"a-light-aircraft-crashes-in-tatarstan-20-people-on-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: तातारस्तान में 23 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, अभी तक सात लोगों को बचाया गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दर्दनाक हादसा: तातारस्तान में 23 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, अभी तक सात लोगों को बचाया गया
Sun, 10 Oct 2021 01:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:07 PM IST
सार
दुर्घटना के समय विमान में 23 लोग सवार थे। इसमें से 21 लोग पैराशूट डाइवर्स(छलांग लगाने वाले) थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तातारस्तान के मेंजेलिंस्क शहर में रविवार को बड़ी विमान दुर्घटना हो गई। यहां मॉस्को समयानुसार करीब नौ बजकर 11 मिनट पर एक एयरोक्लब का विमान क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि लेट एल-410 टर्बोलेट विमान क्रैश हुआ है।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस विमान में 23 लोग सवार थे, जिसमें से 21 लोग पैराशूट डाइवर्स (छलांग लगाने वाले) थे। घटना का पता चलते ही अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद घटनास्थल पर बचाव दलों को रवाना किया गया। सूत्रों के मुताबिक अभी तक 23 में से सात लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बाकी लोगों को भी बचाने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यह विमान दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे आसपास हुई। मंत्रालय की ओर से जारी तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि विमान दो टुकड़ों में बंट गया। पूरे विमान को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सात बचे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक की हालत बेहद गंभीर है। डॉक्टर उसकी जान की बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
इंटरफैक्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि यह विमान रूसी सेना और नौसेना की मदद करने वाले एक समूह का था। यह संगठन खुद को खेल और रक्षा संगठन बताता है। इस साल पहले भी रूस में दो एल-140 विमान दुर्घटना के शिकार हो गए थे। लगातार हादसों से यह विमान अब सवालों के घेरे में आ गया है। रूसी अधिकारी अब विमान दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।