फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A lady stolen a baby after death of her two child, after 26 years she give back to Child toparents

दो बच्चों की मौत के बाद ने महिला ने चुराया था मालिक का बेटा, 26 साल बाद लौटाया

Sun, 16 Jun 2019 02:43 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 16 Jun 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
A lady stolen a baby after death of her two child, after 26 years she give back to Child toparents
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

अपनी दो औलादों की मौत के बाद एक महिला ने अपने मालिक का बेटा चोरी कर लिया था। 26 साल बाद जब उसे अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसने हाल ही में अपने मालिक का बेटा उन्हें लौटा दिया। हैरान कर देने वाला यह वाकया चीन का है। दरअसल, ऐसा उसने अंधविश्वास के चक्कर में पड़ कर किया था। 

विज्ञापन


स्थानीय खबरों के अनुसार, साल 1992 में शियांग पिंग नाम की एक महिला के दो बच्चे हुए थे, लेकिन दोनों की मौत हो गई। इसके बाद नौकरानी ने अपने मालिक का बेटा चोरी कर लिया। दरअसल, महिला को एक ज्योतिषी ने बताया था कि यदि वह किसी का बच्चा चोरी कर ले तो उसकी बिगड़ी किस्मत सही हो जाएगी। साथ ही वह एक और बच्चे को जन्म दे सकेगी। 
विज्ञापन


इसके बाद शियांग पिंग एक घर में 'आया' का काम करने लगी। काम करने के कुछ दिन बाद वह अपने मालिक का 15 माह का बच्चा चुराकर भाग गई। हालांकि इसके तीन साल बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। तब महिला को लगा कि उसकी बिगड़ी किस्मत सही हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अपना बच्चा हो जाने के बावजूद वह अपने मालिक के बेटे को पालती रही, लेकिन कुछ दिन पहले उसे अपनी गलती का इस कदर एहसास हुआ कि उसने मालिक का बेटा लौटाने का फैसला किया। आखिरकार 26 साल बाद उसने बच्चे को असली मां-बाप को लौटा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed