फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A Chinese national was shot and wounded in an attack in Pakistan Karachi today

पाकिस्तान: कराची में चीनी नागरिक की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर रूप से हुआ घायल

Wed, 28 Jul 2021 06:26 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 28 Jul 2021 06:26 PM IST
सार

पाकिस्तान के कराची में बुधवार को एक चीनी नागरिक की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई जिससे  वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
A Chinese national was shot and wounded in an attack in Pakistan Karachi today
पाकिस्तान में चीनी नागरिक पर हमला - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के कराची में बुधवार को एक चीनी नागरिक की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  यह घटना नौ चीनी श्रमिकों के मारे जाने के दो सप्ताह बाद हुई जब विस्फोटक से उनकी बस पर हमला किया गया था। चीन ने इस हमले को 14 जुलाई को हुई घटना से अलग करार दिया है। 

विज्ञापन


चीन मामले पर बारीकी से रख रहा नजर
कराची में हुई इस घटना के बारे में पूछे जाने पर, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजान ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि यह अलग मामला है। उन्होंने कहा चीन इस मामले पर बारीकी से नजर रख रहा है  और संबंधित मामले की जांच की जा रही है। झाओ लिजियन ने कहा हमें पूरा विश्वास है कि पाकिस्तान चीनी नागरिकों और उनकी संपत्ति की सुरक्षा करेगा।
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच
खबरों के मुताबिक, बुधवार को मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने कराची में चीन की एक फैक्ट्री के दो कर्मचारियों को ले जा रही एक कार पर गोलियां चलाईं, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। फिलहाल हमला क्यों किया गया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। सीनियर पुलिस अधिकारी जावेद अकबर ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कराची नें चीन की मदद से कई निर्माण परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 जुलाई को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बस में हुए विस्फोट  में एक बस में बम धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस बस में चीनी नागरिक सवार थे। ये बस चीनी इंजीनियरों लेकर दसू बांध की साइट पर लेकर जा रही थी। इसी दौरान धमाका हुआ, जिसमें 9 चीनी इंजीनियर समेत 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो पाकिस्तानी सैनिक भी शामिल हैं। न्यूज एजेंसी के अनुसार, बस में 30 चीनी इंजीनियर सवार थे। इसके अलावा कई लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed