{"_id":"68188833686da5e0170d0e94","slug":"9-people-shot-at-restaurant-in-suburban-phoenix-police-say-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका में फिर खूनी खेल; एरिजोना में भीड़भाड़ कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी, तीन की मौत, पांच जख्मी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका में फिर खूनी खेल; एरिजोना में भीड़भाड़ कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी, तीन की मौत, पांच जख्मी
Mon, 05 May 2025 03:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 05 May 2025 03:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
अमेरिका में एक बार फिर बंदूकों से खूनी खेल खेला गया। पुलिस ने बताया कि रविवार रात को फीनिक्स के उपनगरीय रेस्तरां में एक संगीत कार्यक्रम और कार शो के दौरान गोलीबारी हुई। इस दौरान एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। ग्लेनडेल पुलिस विभाग के प्रवक्ता जोस सैंटियागो ने बताया कि एल कैमरन गिगांटे मैरिस्कोस एंड स्टीकहाउस के बाहर गोलीबारी की घटना हुई। अधिकारियों का मानना है कि एक से अधिक लोगों ने गोलियां चलाईं। गोलीबारी के समय 200 से 300 लोग वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
इससे पहले पुलिस ने बताया था कि रविवार रात फीनिक्स के उपनगरीय इलाके में स्थित एक रेस्तरां में नौ लोगों को गोली मारी गई। ग्लेनडेल पुलिस विभाग के अधिकारी मोरोनी मेंडेज ने घटनास्थल पर ब्रीफिंग के दौरान बताया था कि पुलिस को एल कैमरन गिगांटे मैरिस्कोस एंड स्टीकहाउस में शाम करीब 7:45 बजे गोली चलने की सूचना मिली। हताहतों की संख्या तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाई थी। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि यह संख्या लगभग नौ के करीब हो सकती है। पुलिस का मानना है कि वारदात में एक से अधिक शूटर शामिल थे। मेंडेज ने बताया कि फिलहाल कोई संदिग्ध हिरासत में नहीं है, लेकिन कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सैंटियागो ने बताया कि सोमवार को कई लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस अभी भी अन्य संभावित संदिग्धों की तलाश कर रही है। सैंटियागो ने कहा, 'हमारे जासूस यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हमारे निशाने पर कितने शूटर्स हैं?' पुलिस विभाग ने मृतकों की पहचान भाइयों डेमियन एंथनी स्प्राउल (17), क्रिस्टोफर जुआक्विन स्प्राउल (21) और मिलो क्रिस्टोफर सुनीगा (21) के रूप में की है।
विज्ञापन
घायलों में एक 16 वर्षीय लड़का भी शामिल है, जो गंभीर रूप से घायल है। 20 से 23 वर्ष की आयु के अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सोमवार को एक बयान में रेस्तरां ने कहा कि वह पुलिस जांच में सहयोग कर रहा है, जबकि वह दिल दहला देने वाली घटना से सदमे में है। हम पीड़ितों, उनके परिवारों तथा इस मूर्खतापूर्ण हिंसा से प्रभावित सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।' रविवार को गोलीबारी से पहले रेस्तरां द्वारा साझा किए गए सोशल मीडिया वीडियो में लोग डीजे बूथ वाले मंच के पास नाचते हुए दिखाई दे रहे थे।