फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   75 countries together to stop terrorism

भारत ने रखा संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव, आतंकवाद के खिलाफ 75 देश एक साथ

Thu, 05 Nov 2020 07:46 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 05 Nov 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
75 countries together to stop terrorism
संयुक्त राष्ट्र महसभा में भारतीय प्रतिनिधि - फोटो : ani

दुनियाभर के लिए आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा बन गया है। इसके खिलाफ भारत लगातार आवाज उठाता रहा है। वैश्विक मंच पर भारत ने एक बार फिर ये मुद्दा प्रमुखता से उठाया। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, आतंकवादियों को हथियार हासिल करने से रोकने को लेकर भारत ने सालाना प्रस्ताव रखा। 75 देशों ने इसे समर्थन दिया और संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली समिति में आम सहमति से स्वीकार किया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तिरुमूर्ति ने ट्विटर पर लिखा, 'आतंकवाद का मुकाबला करने में भारत सबसे आगे है। खुशी है कि भारत द्वारा आतंकवादियों को हथियार हासिल करने से रोकने को लेकर उपाय के प्रस्ताव को 75 से अधिक देशों ने स्वीकार किया है और आज इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली समिति में आम सहमति से अपनाया गया।'

भारत, राज्य प्रायोजित सीमा-पार आतंकवाद से पीड़ित रहा है। इसके अलावा भारत अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए इस गंभीर खतरे को उजागर करने और आतंकवादी समूहों द्वारा बड़े पैमाने पर विनाशकारी हथियारों के अधिग्रहण को लेकर चिंता जाहिर करने में सबसे आगे रहा है।

अपने वार्षिक प्रस्ताव 'आतंकवादियों को सामूहिक विनाश के हथियार प्राप्त करने से रोकने के उपाय' के जरिए भारत ने आतंकवादियों को बड़े पैमाने पर विनाश के हथियार और वितरण प्रणालियों को रोकने के लिए अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय सहयोग करने का आग्रह किया है।


भारत के इस प्रस्ताव को 75 से ज्यादा देशों का समर्थन प्राप्त है और बिना वोटिंग के इसे आम सहमति से स्वीकार किया गया है। भारत ने महासभा में इस मुद्दे पर चर्चा करने और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1540 को अपनाने का आह्वान किया है। जो सभी देशों को परमाणु, रासायनिक या जैविक हथियारों और उनके वितरण के साधनों के विकास, अधिग्रहण, विनिर्माण, परिवहन, हस्तांतरण या उपयोग करने रोकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed