फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   70th day of Russia Ukraine war: EU ready to ban Russian oil and banks, President Putin also imposed sanctions

युद्ध का 70वां दिन : रूसी तेल और बैंकों पर पाबंदी के लिए ईयू तैयार, राष्ट्रपति पुतिन ने भी लगाए प्रतिबंध

Thu, 05 May 2022 01:08 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, मॉस्को/कीव/ब्रुसेल्स।
एजेंसी, मॉस्को/कीव/ब्रुसेल्स। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 05 May 2022 01:08 AM IST
सार

ब्रिटिश सेना का कहना है कि रूस पूर्वी यूक्रेन के क्रामातोर्स्क और सेवेरोदोनेत्स्क शहरों पर कब्जा करने की कोशिश करेगा। ब्रिटिश सेना ने बुधवार को युद्ध के बारे में ट्विटर पर दैनिक ब्रीफिंग में यह टिप्पणी की। रक्षा मंत्रालय ने कहा, रूस ने क्षेत्र में बढ़त बनाने की कोशिशों के तहत इजियम के निकट लगभग 22 बटालियन सामरिक समूहों को तैनात कर रखा है। प्रत्येक इकाई में लगभग 800 सैनिक हैं।

विज्ञापन
70th day of Russia Ukraine war: EU ready to ban Russian oil and banks, President Putin also imposed sanctions
रूस-यूक्रेन युद्ध। - फोटो : PTI

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध के 70वें दिन रूसी राष्ट्रपति ने अपने देश पर दूसरे देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों पर जवाबी कदम उठाने का आदेश दिया। दूसरी तरफ यूरोपीय संघ (ईयू) ने रूस के विरुद्ध अब तक के सबसे सख्त प्रतिबंधों का प्रस्ताव रखा। इनमें चरणबद्ध तेल व बैंक प्रतिबंध शामिल हैं।

विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों व अंतरराष्ट्रीय संगठनों की आर्थिक प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई का बदला लेने के लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। क्रेमलिन के मुताबिक, पुतिन ने कैबिनेट से 10 दिन के भीतर उन लोगों और कंपनियों की सूची बनाने को कहा है, जिनके खिलाफ जवाबी प्रतिबंध लगाया जाना है। रूस इस सूची में शामिल लोगों से कोई कारोबार नहीं करेगा।
विज्ञापन


वहीं, यूक्रेन पर रूसी सेना की भारी बमबारी के बीच ईयू ने रूस से तेल खरीदने पर पाबंदी लगाने की तैयारी कर ली है। इसमें रूस की सबसे बड़ी बैंक स्बरबैंक और दो फायनेंस कंपनियां भी शामिल हैं। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने स्ट्रासबर्ग में यूरोपीय संसद को बताया कि पुतिन को अपनी क्रूर आक्रामकता के लिए एक बड़ी कीमत चुकानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्चे तेल के दाम 3 फीसदी उछले
यूरोपीय आयोग ने 2022 के अंत तक 6 माह में रूसी कच्चे तेल व परिष्कृत उत्पादों की आपूर्ति को चरणबद्ध ढंग से खत्म करने का प्रस्ताव दिया। इससे रूस की पहले से ही 1.8 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव पड़ेगा। खबर के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत 3 फीसदी उछलकर 1.8 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई। हालांकि स्लोवाकिया और हंगरी ने इसका समर्थन करने से इन्कार किया है क्योंकि वे अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए रूस पर निर्भर हैं।

कई लोग अब भी स्टील प्लांट में फंसे
मैरियूपोल स्टील प्लांट में बमबारी के कारण कई लोग अब भी वहीं पर फंसे हुए हैं। हालांकि 101 से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। लेकिन यूक्रेन ने कहा है कि अभी भी कई नागरिक वहां फंसे हुए हैं। रूसी हमले के कारण यहां कई लोग जरूरी चीजों की आपूर्ति न होने के चलते बेहद परेशान हैं।

रूस दूसरे देशों पर हमला नहीं करेगा, ऐसा न समझें
जर्मनी के चांसलर ओलाफ शुल्ज ने चेताया है कि कोई भी देश यह न समझे कि रूस उन पर हमला नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर फिनलैंड और स्वीडन नाटो में शामिल होना चाहेंगे तो जर्मनी इसका समर्थन करेगा। हालांकि दोनों ने इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। 

यूक्रेन युद्ध को रोकने में असफल रही पोप की कूटनीति
यूक्रेन पर रूसी हमले में पोप फ्रांसिस कोई कूटनीतिक छाप नहीं छोड़ पाए। ईस्टर पर युद्धविराम करने की उनकी अपील का कोई असर नहीं हुआ। रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख से उनकी तय बैठक रद्द कर दी गई। वह मॉस्को भी नहीं जा सकते। पोप अपने नैतिक अधिकार, ‘सॉफ्ट पावर’ या मॉस्को से वार्ता के लिए सीधी लाइन होने की सुविधा का इस्तेमाल युद्ध को रोकने या कम से कम संघर्ष विराम के लिए भी नहीं कर सके।

दो यूक्रेनी शहरों पर कब्जे की कोशिश करेगा रूस : ब्रिटेन
ब्रिटिश सेना का कहना है कि रूस पूर्वी यूक्रेन के क्रामातोर्स्क और सेवेरोदोनेत्स्क शहरों पर कब्जा करने की कोशिश करेगा। ब्रिटिश सेना ने बुधवार को युद्ध के बारे में ट्विटर पर दैनिक ब्रीफिंग में यह टिप्पणी की। रक्षा मंत्रालय ने कहा, रूस ने क्षेत्र में बढ़त बनाने की कोशिशों के तहत इजियम के निकट लगभग 22 बटालियन सामरिक समूहों को तैनात कर रखा है। प्रत्येक इकाई में लगभग 800 सैनिक हैं। उसके इजियम की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed