फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   70 thousand people of this country are more than 100 years because of this reason

इस देश में बढ़ रही है 100 साल से ऊपर के लोगों की संख्या, यह है वजह

Sat, 15 Sep 2018 01:29 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
70 thousand people of this country are more than 100 years because of this reason

आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां की 70 हजार के करीब आबादी 100 साल की उम्र पार कर चुकी है। हाल ही में इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री ने भी अपना 100वां जन्मदिन मनाया है। इस देश का नाम है जापान।

विज्ञापन


जापान में इस महीने 100 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों की आबादी रिकॉर्ड 69,785 हो गई है। इसमें महिलाएं 88.1 फीसदी हैं। देश की सरकार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए यह भी बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में उन्नति हो रही है। साथ ही लोगों के बीच भी स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता बढ़ रही है।
विज्ञापन


बता दें हाल ही में आया यह आंकड़ा पिछले साल से 2,014 ज्यादा है। 100 साल से अधिक उम्र के लोगों में महिलाओं की संख्या 61,454 है। वहीं पुरुषों की संख्या 8,331 है। इस उम्र के लोगों की संख्या में 1971 के बाद से ही बढ़ोतरी हो रही है। सरकार का कहना है कि यह क्रम आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान के लोगों की उम्र पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन एंड सोशल सिक्योरिटी ने एक रिसर्च की है। इस रिसर्च के मुताबिक आने वाले पांच सालों में 100 से अधिक उम्र क लोगों की ये संख्या एक लाख से भी ज्यादा हो जाएगी। रिसर्च में बताए गए अनुमान के मुताबिक आने वाले 10 सालों में यह संख्या बढ़कर 1 लाख 70 हजार तक हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed