{"_id":"67a8107139b0768b0803fd09","slug":"7-6-magnitude-earthquake-shakes-caribbean-southwest-of-cayman-islands-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake : केमैन द्वीप के दक्षिण-पश्चिम में आया 7.6 तीव्रता के भूकंप, इन समुद्र तटों पर सुनामी का अलर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Earthquake : केमैन द्वीप के दक्षिण-पश्चिम में आया 7.6 तीव्रता के भूकंप, इन समुद्र तटों पर सुनामी का अलर्ट
Sun, 09 Feb 2025 07:48 AM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sun, 09 Feb 2025 07:48 AM IST
सार
होंडुरास के अधिकारियों ने नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। बावजूद इसके एहतियात बरतते हुए उन्होंने अपने निवासियों से अगले कुछ घंटों में समुद्र तटों से दूर रहने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
भूकंप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केमैन द्वीप के दक्षिण-पश्चिम में कैरेबियन सागर में 7.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने इस बारे में जानकारी दी। केंद्र ने बताया कि शनिवार शाम 6:23 बजे भूकंप की घटना हुई। भूकंप के मद्देनजर कुछ कैरेबियाई द्वीपों और होंडुरास ने सुनामी की स्थिति में एहतियात के तौर पर समुद्र तट के पास के लोगों से समुद्र तटों से दूर रहने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
यूएसजीएस ने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार इसका केंद्र केमैन द्वीप में जॉर्ज टाउन से 130 मील (209 किलोमीटर) दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में समुद्र की 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि अमेरिका के लिए सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन प्यूर्टो रिको और यूएस वर्जिन द्वीप समूह के लिए सुनामी की सलाह जारी की गई है। केमैन आइलैंड्स सरकार ने भी सुनामी के खतरे की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, होंडुरास के अधिकारियों ने नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। बावजूद इसके एहतियात बरतते हुए उन्होंने अपने निवासियों से अगले कुछ घंटों में समुद्र तटों से दूर रहने का आग्रह किया है।
अंतर्राष्ट्रीय सुनामी सूचना केंद्र ने भी इस भूकंप को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। केंद्र ने कहा कि इस भूकंप से अगले तीन घंटों के भीतर केमैन द्वीप, जमैका, क्यूबा, मैक्सिको, होंडुरास, बहामास, हैती, तुर्क और कैकोस, सैन एंड्रेस प्रोविडेंस, बेलीज, डोमिनिकन गणराज्य, कोलंबिया, पनामा, प्यूर्टो रिको, कोस्टा रिका, अरूबा, बोनेयर, कुराकाओ, यूएस वर्जिन द्वीप समूह, ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह और सबा के कुछ तटों पर खतरनाक सुनामी लहरें संभव हैं।