फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   69th day of war: Russia using sexual violence as war weapon, Ukrainian ambassador to Canada alleges

युद्ध का 69वां दिन : यौन हिंसा को युद्ध हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा रूस, कनाडा में यूक्रेनी राजदूत ने लगाया आरोप

Wed, 04 May 2022 02:16 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव/ओटावा/वाशिंगटन।
एजेंसी, कीव/ओटावा/वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 04 May 2022 02:16 AM IST
सार

यूक्रेन पर रूसी हमले की शुरुआत से अब तक करीब दो लाख बच्चों समेत दस लाख से अधिक यूक्रेनी सुरक्षित निकालकर रूस ले जाए गए हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय के अफसर मिखाइल मिजिंत्सेव ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान यूक्रेनी अफसरों की मदद के बिना ही 1,847 बच्चों समेत कुल 11,550 लोगों को सुरक्षित निकालकर रूस ले जाया गया है।

विज्ञापन
69th day of war: Russia using sexual violence as war weapon, Ukrainian ambassador to Canada alleges
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : ट्विटर

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध के 69वें दिन भी रूसी सेना ने यूक्रेन के कई शहरों पर हमले जारी रखे। इस बीच कनाडा में यूक्रेनी राजदूत ने कहा है कि रूस यौन हिंसा को युद्ध के हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। जबकि अमेरिका ने कहा है कि रूस इस माह पूर्वी यूक्रेन के बड़े हिस्सों पर कब्जा करने व दक्षिणी खेरसान को स्वतंत्र गणराज्य के तौर पर मान्यता देने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन


कनाडा में यूक्रेन की राजदूत यूलिया कोवालिव ने ‘कनाडा हाउस ऑफ कॉमन्स’ की एक समिति के समक्ष कहा कि रूस जिस तरह से यौन हिंसा का युद्ध के हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है उसे देखते हुए दुष्कर्म और यौन प्रताड़ना को युद्ध अपराध माना जाना चाहिए। वे बच्चों को भी नहीं बख्श रहे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, यूक्रेनी बच्चों को अगवा कर रूसी सेना अपने कब्जे वाले क्षेत्रों में ले जा रही है। इस बीच, यूरोप में सुरक्षा-सहयोग संबंधी संगठन के अमेरिकी दूत माइकल कारपेंटर ने कहा, इस बात की पुख्ता जानकारी है कि रूस तथाकथित दोनेस्क और लुहांस्क में ‘दिखावटी जनमत संग्रह’ की योजना बना रहा है। ऐसे भी संकेत मिले हैं कि रूस खेरसान शहर में भी स्वतंत्र मतदान करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब्जाए क्षेत्र के स्कूलों में रूसी पाठ्यक्रम जल्द
ये सूचनाएं पहले से हैं कि रूस पूर्वी-दक्षिणी यूक्रेन में लड़ाई को फोकस कर रहा है और कई इलाके उसके कब्जे में आ चुके हैं। कारपेंटर बोले, ऐसे सुबूत हैं कि कुछ स्थानीय मेयर व नेता अगवा हुए हैं, इंटरनेट-फोन सेवाएं भी बंद हैं। कब्जे वाले क्षेत्रों के स्कूलों में रूसी पाठ्यक्रम भी शीघ्र लागू किया जाएगा।

रूस ले जाए गए 10 लाख से ज्यादा यूक्रेनी 
यूक्रेन पर रूसी हमले की शुरुआत से अब तक करीब दो लाख बच्चों समेत दस लाख से अधिक यूक्रेनी सुरक्षित निकालकर रूस ले जाए गए हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय के अफसर मिखाइल मिजिंत्सेव ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान यूक्रेनी अफसरों की मदद के बिना ही 1,847 बच्चों समेत कुल 11,550 लोगों को सुरक्षित निकालकर रूस ले जाया गया है। इनमें से अधिकांश लोग दोनेस्क, लुहांस्क और अन्य यूक्रेनी खतरनाक क्षेत्रों के हैं।

चक शूमर ने की लावरोव के बयान की निंदा
अमेरिकी सांसद चक शूमर ने यूक्रेन पर हमले को लेकर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की टिप्पणियों की निंदा की है। अमेरिकी उच्च सदन (सीनेट) में बहुसंख्यक दल के नेता चक शूमर ने कहा कि रूस, यहूदियों के खिलाफ एक तरह से मनोरोगी द्वारा रची गई साजिश वाले सिद्धांत के जरिये क्रूर हमलों को सही ठहरा रहा है लेकिन वह किसी को बेवकूफ नहीं बना रहा। इसके लिए मेरे पास सिर्फ एक ही शब्द है, घिनौनापन।

यूक्रेन को अमेरिकी मदद की और जरूरत : पेलोसी
अमेरिकी निचले सदन (प्रतिनिधि सभा) की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने यूक्रेन के औचक दौरे से लौटकर कहा कि रूसी हमले से निपटने के लिए अमेरिकी संसद को यूक्रेन को और अधिक सहयोग देने की जरूरत है। उन्होंने कीव में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed