फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   62nd day of war: Vladimir Putin expects positive results from talks, warns Ukraine to provoke third world war, Russia captures Kreminna

युद्ध का 62वां दिन : पुतिन को वार्ता से 'अच्छे परिणाम' की उम्मीद, यूक्रेन को तीसरा विश्वयुद्ध उकसाने की चेतावनी, क्रेमिन्ना पर रूस का कब्जा

Wed, 27 Apr 2022 03:08 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव/लवीव/बुकारेस्ट।
एजेंसी, कीव/लवीव/बुकारेस्ट। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 27 Apr 2022 03:08 AM IST
सार

रूस के राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केद्र के प्रमुख मिखाइल मिजिंत्सेव ने बताया कि यूक्रेन के सात बंदरगाहों पर फिलहाल 70 से ज्यादा विदेशी जहाज खड़े हैं। यहां लगातार बमबारी से जहाज फंसे हुए हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि युद्ध के चलते 18 देशों के 76 विदेशी जहाज बमबारी के खतरे के चलते यूक्रेनी बंदरगाहों से निकल नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन
62nd day of war: Vladimir Putin expects positive results from talks, warns Ukraine to provoke third world war, Russia captures Kreminna
यूक्रेन में युद्ध के हालात और बिगड़ रहे हैं। - फोटो : Social Media

विस्तार

रूसी सेना के यूक्रेन पर हमले के 62वें दिन मॉस्को ने कीव व नाटो देशों के खिलाफ तीसरे विश्वयुद्ध के खतरे को लेकर चेतावनी दी है। यूक्रेनी तेल डिपो व सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले के बाद रूसी राजनयिक ने तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा वास्तविक बताते हुए यूक्रेन को इसे भड़काने पर चेताया। उधर, एक ताजा मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अभी भी इस बात की उम्मीद है कि यूक्रेन के साथ बातचीत से सकारात्मक नतीजे निकलेंगे।

विज्ञापन


रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, परमाणु संघर्ष का खतरा कम करके नहीं आंकना चाहिए। यूक्रेन को और हथियार भेजने के मु्द्दे पर अमेरिका व सहयोगी देशों की बैठक से ठीक पहले रूस ने यह चेतावनी दी है। उधर, यूक्रेन को हथियार आपूर्ति के बावजूद पश्चिमी देशों को इस मामले में ज्यादा आगे बढ़ने पर रूस से एटमी संघर्ष का खतरा है। लावरोव ने शांतिवार्ता को लेकर यूक्रेन के रवैये की भी निंदा की। 
विज्ञापन


इस बीच, ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस ने यूक्रेन का क्रेमिन्ना शहर कब्जा लिया है। लुहांस्क क्षेत्र के इस शहर में कई दिनों से लड़ाई जारी थी। ब्रिटिश सेना ने कहा, क्रेमिन्ना पर कब्जे के साथ ईज्यूम शहर के दक्षिण में भारी लड़ाई जारी है। रूसी सेना उत्तर व पूर्व से स्लोवियनस्क और क्रामातोरस्क शहरों की ओर बढ़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन की पश्चिमी सीमा के पास दो विस्फोट
ट्रांसनिस्ट्रिया में माल्डोवन अलगाववादी क्षेत्र की पुलिस ने कहा कि मंगलवार को यूक्रन की सीमा से सटे एक रेडियो केंद्र में दो विस्फोट हुए। क्षेत्र के गृह मंत्रालय के अनुसार घटना यूक्रेन की सीमा से पश्चिम की ओर करीब 12 किलोमीटर दूर मैयक कस्बे में घटी। एक दिन पहले ही क्षेत्र की राजधानी तिरास्पोल में राज्य सुरक्षा मंत्रालय को निशाना बनाने के लिए रॉकेट से ग्रेनेड हमले करके अनेक विस्फोट किए जाने की बात सामने आई।

रूस पहले ही कर चुका था कब्जे का दावा
रूस ने कुछ दिन पहले ही क्रेमिन्ना शहर पर नियंत्रण का दावा किया था। क्रेमिन्ना, यूक्रेनी राजधानी कीव से 575 किमी दूर दक्षिण-पूर्व में है। लेकिन अब ब्रिटेन ने खुफिया रिपोर्ट जारी कर कब्जे की पुष्टि की है। ब्रिटिश सेना ने यह नहीं बताया कि क्रेमिन्ना पर कब्जे की सूचना उसे कहां से मिली।

दोनेस्क, लुहांस्क में नागरिकों पर गोलाबारी
दोनेस्क क्षेत्र में रूसी गोलाबारी में 4 लोगों की मौत हो गई व 9 अन्य घायल हो गए। क्षेत्र के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने मंगलवार को बताया कि पीड़ितों में दो बच्चे (9 साल की लड़की व 14 साल का लड़का) शामिल है। लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदई ने कहा, रूस ने 24 घंटे में नागरिकों पर 17 बार गोलाबारी की है। इसमें पोपसना, लिसिचांस्क और गिर्सके शहर सबसे अधिक प्रभावित हैं। मंगलवार सुबह जपोरिझिया क्षेत्र में रॉकेट हमलों की भी सूचना दी गई। 

यूक्रेन के 7 बंदरगाहों पर 18 देशों के 76 जहाज फंसे : रूस
रूस के राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केद्र के प्रमुख मिखाइल मिजिंत्सेव ने बताया कि यूक्रेन के सात बंदरगाहों पर फिलहाल 70 से ज्यादा विदेशी जहाज खड़े हैं। यहां लगातार बमबारी से जहाज फंसे हुए हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि युद्ध के चलते 18 देशों के 76 विदेशी जहाज बमबारी के खतरे के चलते यूक्रेनी बंदरगाहों से निकल नहीं पा रहे हैं। ये जहाज खेरसान, नोकोलायेव, चेर्नोमार्सक, ओचाकोव, ओडेसा, यूझनी और मैरियूपोल में रुके पड़े हैं। मिजिन्तसेव ने यह भी कहा कि यूक्रेन के जलक्षेत्र से सुरक्षित निकासी के लिए हर रोज रूसी सेना की ओर से रास्ता दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed