फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   6000 workers from India brought to Israel during April-May ahead gaza War

Israel: युद्ध के कारण इस्राइली निर्माण क्षेत्र में श्रमिकों की कमी, भारत से 6000 श्रमिक जाएंगे इस्राइल

Thu, 11 Apr 2024 05:30 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 11 Apr 2024 05:30 AM IST
सार

जी2जी समझौते के तहत 6000 श्रमिकों को इस्राइल लाया जा रहा है। पिछले मंगलवार को भारत से 64 श्रमिक इस्राइल पहुंचे थे। उम्मीद है कि अप्रैल के मध्य तक कुल 850 श्रमिक इस्राइल पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
6000 workers from India brought to Israel during April-May ahead gaza War
नेतन्याहू और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। ऐसे में इस्राइल के निर्माण क्षेत्र में श्रमिकों की कमी हो गई है, जिस वजह से अप्रैल और मई में भारत से छह हजार मजदूर इस्राइल जाएंगे। इस्राइल सरकार ने बुधवार देर रात बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि इस्राइली प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), वित्त मंत्रालय और निर्माण और आवास मंत्रालय द्वारा चार्टर उड़ानों पर सब्सिडी देने के संयुक्त निर्णय के बाद श्रमिकों को एयर शटल से इस्राइल लाने के फैसले पर मुहर लगी है। 

विज्ञापन

फलस्तीन के 97,000 श्रमिक इस्राइल में करते थे काम
गौरतलब है कि इस्राइली निर्माण उद्योग उन विशिष्ट क्षेत्रों में श्रमिकों को रोजगार देता है, जहां इस्राइली श्रमिकों की कमी होती है। युद्ध से पहले इस्राइल में 80,000 श्रमिक वेस्ट बैंक से तो वहीं 17,000 श्रमिक गाजा पट्टी से आए थे लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद से अधिकांश श्रमिकों का वर्क परमिट रद्द कर दिया गया है। बता दें, युद्ध के कारण देश में श्रमिकों की भारी कमी हो गई, जिस वजह से कई परियोजनाएं रुक गई। इस वजह से लोगों को जीवनयापन करने में भी दिक्कत होने लगी। 

विज्ञापन

अप्रैल मध्य तक 850 श्रमिक पहुंच जाएंगे इस्राइल
बयान के अनुसार, जी2जी समझौते के तहत 6000 श्रमिकों को इस्राइल लाया जा रहा है। पिछले मंगलवार को भारत से 64 श्रमिक इस्राइल पहुंचे थे। उम्मीद है कि अप्रैल के मध्य तक कुल 850 श्रमिक इस्राइल पहुंच जाएंगे। सूत्रों का दावा है कि इस्राइल आने वाले अधिकांश चयनित श्रमिकों ने अपनी नौकरियों से इस्तीफा दे दिया है और इस्राइल आने के लिए वीजा का इंतजार कर रहे हैं। भारत और श्रीलंका के अलावा, करीब 7,000 श्रमिक चीन से तो वहीं 6,000 श्रमिक पूर्वी यूरोप से आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय राजदूत संजीव सिंगला ने इस्राइली श्रम मंत्री से की मुलाकात
इस्राइल में भारतीय राजदूत संजीव सिंगला ने बुधवार को देश के श्रम मंत्री, योव बेन-त्जूर से मिलकर द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बातचीत की और भारतीय श्रमिकों की सुरक्षा व भलाई का मुद्दा भी उठाया। बैठक के दौरान, उन्हें वहां भारतीय श्रमिकों के कल्याण के लिए इस्राइली मंत्रालय की प्रवर्तन गतिविधियों के बारे में जानकारी भी दी गई।

इस्राइल में भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा, बैठक के दौरान सिंगला को इस्राइल में भारतीय श्रमिकों के अधिकारों व कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय की प्रवर्तन गतिविधियों जानकारी दी गई। पिछले हफ्ते भारतीयों का पहला जत्था जी2जी समझौते के तहत इस्राइल गया पहुंचा है। भारत ने इस्राइली अधिकारियों से उनकी सुरक्षा को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है। साल की शुरुआत में, इस्राइल में 10,000 से अधिक भारतीय निर्माण श्रमिकों को भर्ती का अभियान हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शुरू हुआ। इस समय करीब 18,000 भारतीय कामगार इस्राइल में हैं।


इस्राइली पीएम ने पीएम मोदी से की थी बात
इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पिछले साल दिसंबर में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बात की थी। इस दौरान श्रमिकों के मुद्दे पर भी चर्चा हुई थी। इस्राइल के अर्थव्यवस्था मंत्री नीर बरकत ने पिछले साल अप्रैल में भारत यात्रा के दौरान भारतीय मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी और श्रमिकों के मुद्दे पर चर्चा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed