{"_id":"60fb81c78ebc3e5815592c94","slug":"6-7-magnitude-earthquake-hits-in-philippines-no-big-damage-and-tsunami-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत: भूकंप के तेज झटके से सहमा फिलीपींस, रिक्टर स्केल पर 6.7 थी तीव्रता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दहशत: भूकंप के तेज झटके से सहमा फिलीपींस, रिक्टर स्केल पर 6.7 थी तीव्रता
Sat, 24 Jul 2021 08:28 AM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 24 Jul 2021 08:28 AM IST
सार
फिलीपींस में शनिवार की सुबह लोग उस वक्त दहशत में आ गए जब तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इस दौरान किसी तरह की हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
भूकंप के झटके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिलीपींस में शनिवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 थी। हालांकि, इस दौरान किसी तरह के हताहत होने की खबर नहीं मिली है और नहीं सुनामी आने की आशंका है। भूकंप मापने वाली एजेंसी ने बताया कि आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं, लेकिन सुनामी नहीं आएगी। साथ ही कोई नुकसान की खबर नहीं मिली है।
विज्ञापन
सुबह 4: 48 बजे आया भूकंप
फिलीपींस के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि 6.7 तीव्रता का भूकंप लुजोन के मुख्य द्वीप में सुबह 4:48 बजे आया। इसका केंद्र धीरते के नीचे 112 किलोमीटर अंदर था। इसके कुछ मिनट बाद ही उसी क्षेत्र में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया।
विज्ञापन
भूकंप आने के बाद सहमे लोग
बटांगस प्रांत के एक पुलिस अधिकारी रोनी ऑरेलानो ने कहा कि भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यह काफी उच्च तीव्रता वाला भूकंप था। भूकंप से लोग दहशत में आ गए। निश्चित तौर पर इससे लोग डरे और सहमे हुए हैं। हालांकि, उन्होंने बताया कि इन इलाकों में आए दिन भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहते हैं। यहां के निवासी इसके अभ्यस्त हैं।
विज्ञापन