फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   5 South Korean climbers and 4 Nepali guides missing after a heavy storm

नेपाल में हिमस्खलन से 9 पर्वतारोहियों की मौत, 5 दक्षिण कोरिया के निवासी थे

Sat, 13 Oct 2018 11:20 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
5 South Korean climbers and 4 Nepali guides missing after a heavy storm

नेपाल के माउंट गुर्ज पर आए हिमस्खलन से करीब 9 पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। इनमें 5 लोग दक्षिण कोरिया के निवासी थे। अभियान आयोजक ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि हिमस्खलन से उनका कैंप तहस नहस हो गया था। जिसके कारण उनकी मौत हुई।


loader

नेपाल ट्रैकिंग कैंप के मेनेजिंग डायरेक्टर वांगचु शेरपा का कहना है कि 3500 मीटर की ऊंचाई पर आए बर्फीले तूफान से वह बर्फ में ही दब गए। उन्होंने बताया कि तूफान शुक्रवार की शाम आया था। शेरपा ने कहा कि मरने वाले 9 लोगों में 5 दक्षिण कोरिया के पर्वतारोही, उनकी टीम के लीडर किम चांग हो और उनके नेपाली सपोर्ट स्टाफ शामिल थे। वह 7 अक्तूबर को गुरजा गांव से निकले थे।  

जब पर्वतारोही मौसम के ठीक होने का इंतजार कर रहे थे तभी भूस्खलन के साथ बर्फीला तूफान आ गया। जिसमें उनका बेस कैंप दब गया। शनिवार की सुबह राहत और बचाव कार्य के लिए हेलीकॉप्टर भी भेजा गया। माउंट गुरजा नाम के पर्वत की ऊंचाई 8,167 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed