{"_id":"5da49cdf8ebc3e93dc480811","slug":"5-8-magnitude-earthquake-in-khyber-pakhtunkhwa-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्ना में 5.8 की तीव्रता का भूकंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्ना में 5.8 की तीव्रता का भूकंप
Mon, 14 Oct 2019 09:35 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 14 Oct 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। इससे कुछ दिन पहले पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों में आए शक्तिशाली भूकंप में 40 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान की हिंदूकुश पहाड़ियां थीं। भूकंप धरती की सतह से 157 किलोमीटर नीचे आया। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकार के प्रवक्ता तैमूर अली ने कहा कि पेशावर, मालाकंद, मरदान, चरसद्दा, स्वात और हजारा इलाकों में भूकंप महसूस किया गया।
विज्ञापन
अली ने बताया कि अब तक प्रांत में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले, 24 सितंबर को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर, पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा समेत पाकिस्तान के कई हिस्सों में भूकंप आया था। उसमें 40 लोगों की मौत हो गई थी और 450 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन