{"_id":"5fd6525e8ebc3e3c8f32efc5","slug":"400-students-missing-after-attack-on-school-in-nigeria-large-group-of-bandits-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया के स्कूल पर डाकुओं के हमले के बाद 400 छात्र लापता, तलाश जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नाइजीरिया के स्कूल पर डाकुओं के हमले के बाद 400 छात्र लापता, तलाश जारी
Sun, 13 Dec 2020 11:12 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लागोस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लागोस
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
नाइजीरिया का झंडा
- फोटो : social media
नाइजीरिया के कैटसीना राज्य में एक माध्यमिक विद्यालय पर बंदूकधारियों के हमले के बाद सैंकड़ों छात्र लापता हो गए हैं। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। कैटसीना पुलिस के प्रवक्ता गैम्बो ईसा ने एक बयान में कहा कि कंकारा में सरकारी विज्ञान माध्यमिक विद्यालय पर शुक्रवार रात डाकुओं के बड़े समूह ने एके-47 राइफलों से गोलीबारी की थी।
विज्ञापन
ईसा ने कहा कि पुलिस और हमलावरों के बीच गोलीबारी चलती रही, जिससे छात्रों को स्कूल की दीवार फांदकर सुरक्षित भाग निकलने का मौका मिल गया। उन्होंने कहा कि 400 छात्र लापता हैं जबकि 200 का पता लगाया जा चुका है। बताया जा रहा है कि स्कूल में 600 से अधिक छात्र पढ़ते हैं।
विज्ञापन