फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   39 ministers resigned in Britain PM Boris Johnson under pressure to resign, many cabinet colleagues advised to quit

UK Political Crisis: ब्रिटेन में 39 मंत्रियों ने त्यागे पद, पीएम पर इस्तीफा देने का दबाव, कई मंत्रिमंडलीय सहयोगियों ने पद छोड़ने की दी सलाह

Thu, 07 Jul 2022 05:22 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 07 Jul 2022 05:22 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद और भारतीय मूल के वित्त मंत्री ऋषि सुनक के इस्तीफों से मंत्रियों में शुरू हुई भगदड़ बुधवार को भी जारी रही।

विज्ञापन
39 ministers resigned in Britain PM Boris Johnson under pressure to resign, many cabinet colleagues advised to quit
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन। - फोटो : ANI

विस्तार

सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के सांसदों की बगावत से प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मुश्किल में घिर गए हैं। 24 घंटे से भी कम समय में कम से कम 39 मंत्री और संसदीय सचिव पद छोड़ चुके हैं। इतना ही नहीं, गृह मंत्री प्रीति पटेल व यातायात मंत्री ग्रांट शैप्स समेत दो दर्जन वरिष्ठ मंत्रियों ने बुधवार को पीएम से मिलकर उनसे इस्तीफा देने को भी कहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद और भारतीय मूल के वित्त मंत्री ऋषि सुनक के इस्तीफों से मंत्रियों में शुरू हुई भगदड़ बुधवार को भी जारी रही। वित्तीय सेवा मंत्री जॉन ग्लेन, सुरक्षा मंत्री रिचेल मैक्लिएन, निर्यात और समानता मंत्री माइक फ्रीअर, हाउसिंग एंड कम्युनिटीज के कनिष्ठ मंत्री नील ओब्रायन व शिक्षा विभाग के कनिष्ठ मंत्री एलेक्स बुरघर्ट समेत 39 ने इस्तीफा देकर जॉनसन में अविश्वास जता दिया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री जॉनसन के संकट को बढ़ाते हुए उनकी सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों ने बुधवार शाम प्रधानमंत्री निवास 10, डाउनिंग स्ट्रीट जाकर उनसे पद छोड़ने को कहा। सबसे खास बात यह थी कि उनकी कट्टर समर्थक मानी जाती रहीं गृह मंत्री प्रीति पटेल भी इन मंत्रियों में शामिल थीं। मंत्रियों पर दबाव बनाने के लिए जॉनसन सबसे अलग-अलग मिले। लेकिन समझा जाता है कि उनके 15 से ज्यादा मंत्रियों ने अगले चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी की संभावनाएं बेहतर करने के लिए नेतृत्व में बदलाव पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने पार्टी की हार का डर दिखाया
पद छोड़ने वाले मंत्रियों की बढ़ती संख्या के बावजूद जॉनसन कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। पीएम का कहना है, उनके इस्तीफे के कारण चुनाव जल्द कराने पड़ेंगे, जिनमें टोरी को हार का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि पार्टी की संपर्क समिति की बैठक में उन्होंने जल्द चुनाव या इस्तीफे के सवालों को टाल दिया था।

राजनीति में अब कोई पद नहीं लेंगे ऋषि सुनक
वित्तमंत्री जैसे पद तक पहुंचे भारतवंशी ऋषि सुनक ने पद छोड़ने के बाद संकेत दिया है कि वह राजनीति में अब कोई पद नहीं लेंगे। उन्होंने पार्टी के पूर्व डिप्टी चीफ व्हिप क्रिस पिंचर का नाम लिए बिना उनकी नियुक्ति महत्वपूर्ण पद पर करने के लिए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर निशाना साधा।


नदीम जहावी वित्त, स्टीव बार्कले स्वास्थ्य मंत्री
वित्तमंत्री ऋषि सुनक समेत दो मंत्रियों के इस्तीफे के बाद पीएम ने दो नए मंत्रियों की नियुक्ति की है। अब ऋषि सुनक की जगह नदीम जहावी नए वित्तमंत्री बनाए गए हैं जबकि साजिद जावेद की जगह स्टीव बार्कले को नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed