फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   30th Anniversary of the Violence Against Women Act, $690 million in grants for domestic violence victims

US: घरेलू हिंसा पीड़ितों के लिए 69 करोड़ डॉलर से अधिक अनुदान राशि; व्हाइट हाउस में कानून के 30वें वर्ष का जश्न

Fri, 13 Sep 2024 11:07 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 13 Sep 2024 11:07 PM IST
सार

व्हाइट हाउस में महिलाओं के खिलाफ हिंसा अधिनियम की 30वीं वर्षगांठ के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को घरेलू हिंसा से सुरक्षा और लिंग-आधारित हिंसा पीड़ितों की मदद के लिए कई अनुदान और योजनाओं का एलान किया।

विज्ञापन
30th Anniversary of the Violence Against Women Act, $690 million in grants for domestic violence victims
घरेलू हिंसा पीड़ितों के लिए 69 करोड़ डॉलर से अधिक अनुदान राशि - फोटो : X / @POTUS

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को घरेलू हिंसा से सुरक्षा और लिंग-आधारित हिंसा पीड़ितों की मदद के लिए कई अनुदान और योजनाओं का एलान किया। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2024 में 69 करोड़ डॉलर से अधिक की अनुदान राशि का एलान किया गया। यह राशि समुदायों को लिंग आधारित हिंसा से निपटने वाले कार्यक्रमों में मदद करेगी। व्हाइट हाउस ने यह कदम महिलाओं के खिलाफ हिंसा अधिनियम की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर उठाया।
विज्ञापन

30th Anniversary of the Violence Against Women Act, $690 million in grants for domestic violence victims
व्हाइट हाउस में कानून के 30वें वर्ष का जश्न - फोटो : X / @POTUS
राष्ट्रपति ने इस मौके पर व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में मौजूद पीड़ितों और अधिवक्ताओं को संबोधित किया। राष्ट्रपति की सहायक और व्हाइट हाउस की निदेशक जेनिफर क्लेन ने कहा कि बाइडन प्रशासन की पहलों में न्याय विभाग का चलाया जाने वाला संसाधन केंद्र है। यह कानून लागू करने वालों,वकीलों और पीड़ित सेवा संगठनों को साइबर अपराधों में मदद देता है। इसमें बगैर मर्जी के या बदला लेने वाले पोर्न और ऑनलाइन स्टॉकिंग में भी मदद दी जाती है। न्याय विभाग स्थानीय कानून प्रवर्तन को घरेलू अत्याचारियों से हथियार हटाने में मदद करने के लिए तकनीकी मदद बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

30th Anniversary of the Violence Against Women Act, $690 million in grants for domestic violence victims
महिलाओं के खिलाफ हिंसा अधिनियम की 30वीं वर्षगांठ - फोटो : X / @POTUS
घरेलू हिंसा से पीड़ितों की मदद के लिए बनेगा अलग दफ्तर
क्लेन ने कहा कि प्रशासन घरेलू हिंसा से बचे लोगों की आवास और आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए आवास और शहरी विकास विभाग के जरिए लिंग आधारित हिंसा के लिए एक दफ्तर खोलेगा। बताते चलें कि राष्ट्रपति बाइडेन ने 1994 के कानून को तैयार करने में मदद की। इन कानून ने पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ शारीरिक शोषण को अपराध घोषित किया और पीड़ित सेवाओं, अधिवक्ता प्रशिक्षण, आश्रयों और रोकथाम शिक्षा के लिए सरकारी धन मुहैया कराया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में 2019 में यह कानून खत्म हो गया था। बाइडन के एक स्पेंडिंग विधेयक (यह विधेयक विशिष्ट व्यय के लिए धन अलग रखता है) पर दस्तखत करने के बाद 2022 में इस कानून का नवीनीकरण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed