{"_id":"643234385c312e4e03086be7","slug":"3-injured-in-shooting-at-food-court-of-us-delaware-mall-what-we-know-so-far-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में गोलीबारी, तीन घायल: फूड कोर्ट में तीन लोगों को मारी गई गोली, मॉल बंद किया गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में गोलीबारी, तीन घायल: फूड कोर्ट में तीन लोगों को मारी गई गोली, मॉल बंद किया गया
Sun, 09 Apr 2023 12:35 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:35 PM IST
सार
पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, 'हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि तीन पीड़ित हैं जो गोलियों से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।' पुलिस ने कहा कि मॉल शनिवार शाम को बंद रहेगा।
विज्ञापन
अमेरिका के मॉल में गोलीबारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के डेलावेयर स्थित एक मॉल में शनिवार को गोलीबारी हुई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस सूचना पाकर क्रिस्टियाना मॉल पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डेलावेयर पुलिस ने कहा, 'क्रिस्टियाना मॉल और आसपास के क्षेत्र में सार्वजनिक सुरक्षा की चिंता नहीं है। हालांकि, इस क्षेत्र में ज्यादा भीड़ करने से बचें। मामले की जांच जारी है। अभी मॉल में दुकानदारों को खाली कराया गया है। फिलहाल किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है।'
पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, 'हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि तीन पीड़ित हैं जो गोलियों से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।' पुलिस ने कहा कि मॉल शनिवार शाम को बंद रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फूड कोर्ट इलाके में तीन लोगों को गोली मारी गई। पुलिस ने कहा, 'हम सभी के धैर्य की सराहना करते हैं क्योंकि हम इस शूटिंग के बारे में अधिक जानकारी इकट्ठा करना जारी रखते हैं।'