फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   3 Indians killed, one injured, 5 rescued in Mozambique boat mishap- Indian High Commission

Mozambique: मध्य मोजाम्बिक में पलटी नाव; हादसे में तीन भारतीयों की मौत, एक घायल, पांच बचाए गए

Sat, 18 Oct 2025 08:18 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मापुटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मापुटो Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 18 Oct 2025 08:18 PM IST
सार

Mozambique Boat Mishap: मोजाम्बिक देश में एक नाव हादसे में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में एक भारतीय घायल है, जबकि पांच लोगों को बचा लिया गया है। भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को बताया कि हादसे में शामिल लोगों में 14 भारतीय नागरिक भी थे।

विज्ञापन
3 Indians killed, one injured, 5 rescued in Mozambique boat mishap- Indian High Commission
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अफ्रीका महाद्वीप में स्थित देश मोजाम्बिक के तट पर एक बड़ा नाव हादसा हुआ, जिसमें तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, एक घायल हो गया और पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। यह हादसा बीरा बंदरगाह के पास गुरुवार को हुआ। भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को बताया कि हादसे में शामिल लोगों में 14 भारतीय नागरिक भी थे। घटना उस समय हुई जब एक लॉन्च बोट टैंकर जहाज के क्रू मेंबर्स को ट्रांसफर कर रही थी। इसी दौरान नाव अचानक पलट गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bangladesh: ढाका में हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगी भीषण आग, सभी उड़ानें हुईं रद्द; देखें तस्वीर
विज्ञापन


भारतीय उच्चायोग ने जताया शोक
उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'हम तीन भारतीय नागरिकों सहित सभी मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं।' घायलों को बीरा के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उच्चायोग के एक वाणिज्यिक अधिकारी ने अस्पताल जाकर घायल भारतीय से मुलाकात की और आवश्यक सहायता मुहैया कराई। वहीं पांच अन्य भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है। इस हादसे की वजह के बारे में फिलहाल कोई पक्की जानकारी नहीं मिली है और न ही नाव पर सवार कुल लोगों की संख्या की पुष्टि हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Pakistan: बलूचिस्तान में कमिश्नर का अगवा बेटा दो महीने बाद मिला, पिता की हत्या की आशंका पर रहस्य बरकरार

मोजाम्बिक में रहते हैं करीब 3000 भारतीय नागरिक
भारत और मोजाम्बिक के बीच पुराने और मजबूत राजनयिक व आर्थिक रिश्ते हैं। उच्चायोग की वेबसाइट के मुताबिक, करीब 20000 मोजाम्बिक नागरिकों की जड़ें भारत से जुड़ी हैं, इनमें से ज्यादातर गुजरात, गोवा, दमन और दीव से हैं। वर्तमान में करीब 3000 भारतीय नागरिक मोजाम्बिक में रहते हैं और कई भारतीय कंपनियों में काम करते हैं या स्थानीय व्यवसायों में संलग्न हैं। इस हादसे के बाद भारतीय उच्चायोग लगातार पीड़ित परिवारों से संपर्क में है और हर संभव मदद पहुंचा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed