फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan assistant Commissioner kidnapped son abducted Balochistan after two months mystery suspected murder

Pakistan: बलूचिस्तान में कमिश्नर का अगवा बेटा दो महीने बाद मिला, पिता की हत्या की आशंका पर रहस्य बरकरार

Sat, 18 Oct 2025 03:41 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 18 Oct 2025 03:41 PM IST
सार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दो महीने पहले अगवा किए गए असिस्टेंट कमिश्नर मुहम्मद अफजल के बेटे मुस्तनसर बिलाल को सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद कर लिया है। हालांकि, कमिश्नर अब भी लापता हैं। पुलिस का कहना है कि उनकी खोज जारी है।
 

विज्ञापन
Pakistan assistant Commissioner kidnapped son abducted Balochistan after two months mystery suspected murder
बंधक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में करीब दो महीने पहले जियारत इलाके से अगवा किए गए शीर्ष सरकारी अधिकारी मुहम्मद अफजल बाकी के बेटे को सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद कर लिया है। हालांकि, अफसर खुद अब भी लापता हैं, जिससे सरकारी तंत्र और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


क्वेटा पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जियारत के असिस्टेंट कमिश्नर (एसी) मुहम्मद अफजल बाकी और उनके बेटे मुस्तनसर बिलाल को करीब दो महीने पहले जियारत के पास अगवा कर लिया गया था। शनिवार को सुरक्षा एजेंसियों ने मुस्तनसर बिलाल को हरनाई जिले के जरदालो इलाके से सुरक्षित पाया है। अधिकारी बिलाल शेख ने बताया कि बेटे को सुरक्षात्मक हिरासत में लिया गया है ताकि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


अभी तक पिता के बारे में कोई सुराग नहीं
बिलाल शेख ने बताया कि अफजल बाकी अभी भी लापता हैं और उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए पूरी कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास कुछ अहम सुराग हैं, लेकिन अभी इस बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। इस बीच, उनके परिवार में चिंता और प्रशासन में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PAK ने अफगानिस्तान को दी हमले की चेतावनी; तालिबान सरकार ने कहा- हवाई हमलों का जवाब देने का अधिकार

वाहन को किया गया था आग के हवाले
पुलिस के अनुसार, दो महीने पहले यह घटना तब हुई जब एसी बाक़ी अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। हरनाई के पास सशस्त्र लोगों ने उनके वाहन को रोक लिया और कमिश्नर व उनके बेटे को अगवा कर लिया। हालांकि परिवार के सदस्य, सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर को छोड़ दिया गया, लेकिन सरकारी गाड़ी को अपहरणकर्ताओं ने आग के हवाले कर दिया था।


पिता की हत्या की आशंका पर रहस्य बरकरार
21 सितंबर को सामने आई पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को शक है कि अपहरणकर्ताओं ने अफसर की हत्या कर दी हो सकती है। हालांकि, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने विधानसभा में कहा कि इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- 'आपकी लगाई आग, आपका ही घर जलाए तो हैरान मत होइए', पाकिस्तानी सेना प्रमुख को अफगानी सांसद की धमकी

उन्होंने कहा कि प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और हर संभव प्रयास जारी है। बलूचिस्तान लंबे समय से अलगाववादी और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों की गतिविधियों से जूझ रहा है। यहां सरकारी अधिकारियों, सुरक्षा बलों और गैर-बलूच नागरिकों को अक्सर निशाना बनाया जाता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed