{"_id":"686bceed159213f8820bdce1","slug":"3-dead-10-injured-in-south-philadelphia-shooting-1-person-in-custody-police-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Philadelphia Shooting: साउथ फिलाडेल्फिया में गोलीबारी, तीन की मौत, 10 घायल; एक व्यक्ति पुलिस हिरासत में","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South Philadelphia Shooting: साउथ फिलाडेल्फिया में गोलीबारी, तीन की मौत, 10 घायल; एक व्यक्ति पुलिस हिरासत में
Mon, 07 Jul 2025 07:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 07 Jul 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में एक बार फिर बंदूक के खूनी खेल ने तबाही मचा दी है। यहां साउथ फिलाडेल्फिया के एक इलाके में सोमवार सुबह हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। मामले में हथियार के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
'घटनास्थल पर कई राउंड गोलियां चलीं।'
पुलिस आयुक्त केविन बेथेल ने संवाददाताओं को बताया कि मरने वाले लोग वयस्क थे और घायलों में से दो किशोर हैं। उन्होंने बताया कि गोलीबारी ग्रेज फेरी में एक आवासीय सड़क पर रात एक बजे के करीब हुई। बेथेल ने कहा, 'घटनास्थल पर कई राउंड गोलियां चलीं।'
विज्ञापन
कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया
बेथेल ने कहा कि पुलिस ने शनिवार देर रात से लेकर रविवार सुबह तक मौका-ए-वारदात पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यह तुरंत पता नहीं चल पाया कि गोलीबारी की वजह क्या थी। बेथेल ने कहा, 'यह कायरतापूर्ण, खुद को गुडा साबित करने की चाहत रखने वाला काम है।'
विज्ञापन
अमेरिका में गोलीबारी की घटना आम
बीते हफ्ते अमेरिका के अन्य स्थानों पर हुई अन्य गोलीबारी के बाद ऐसी घटना साउथ फिलाडेल्फिया में सामने आई है। इनमें दक्षिण फिलाडेल्फिया नाइट क्लब के निकट गोलीबारी में मारे गए कम से कम आठ लोग भी शामिल हैं।