फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   29 nations 29 honours Oman highest civilian award conferred PM Modi marks his 29th foreign honour

29 देश और 29 सम्मान: ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाकर PM मोदी ने रचा इतिहास, दुनिया में बढ़ा भारत का मान

Fri, 19 Dec 2025 02:26 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मस्कट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मस्कट Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 19 Dec 2025 02:26 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओमान' से सम्मानित किया गया है। इसके साथ उन्हें 29 देशों के शीर्ष विदेशी सम्मान मिल चुके हैं। इनमें ब्राजील, फ्रांस, रूस, अमेरिका, श्रीलंका, भूटान, मिस्र, कुवैत, यूएई और सऊदी अरब जैसे देशों के बड़े सम्मान शामिल हैं।

विज्ञापन
29 nations 29 honours Oman highest civilian award conferred PM Modi marks his 29th foreign honour
पीएम मोदी ओमान के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित - फोटो : PTI+ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओमान' से नवाजा गया है। इसके साथ ही उन्हें अब तक 29 देशों के सर्वोच्च विदेशी नागरिक सम्मान मिल चुके हैं। यह सम्मान न केवल प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत कूटनीति को दर्शाता है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती ताकत और प्रभाव का भी संकेत देता है।
विज्ञापन


ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें ओमान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान दिया गया। यह यात्रा उनके तीन देशों के दौरे का अंतिम चरण थी। ऑर्डर ऑफ ओमान ओमान का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1970 में सुल्तान कबूस बिन सईद ने की थी।
विज्ञापन


भारत-ओमान रिश्तों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
यह सम्मान भारत और ओमान के बीच मजबूत और पुराने रिश्तों को सम्मान देने के लिए दिया जाता है। यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध, जनसंपर्क और वैश्विक शांति में योगदान के लिए दिया जाता है। इस अवसर को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि भारत और ओमान के कूटनीतिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bangladesh: शेख हसीना के विरोधी नेता उस्मान हादी की मौत, ढाका में उग्र प्रदर्शन शुरू, सिर में मारी थी गोली

पीएम मोदी की प्रतिक्रिया
सम्मान मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान के सुल्तान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत और ओमान के लोगों के बीच आपसी विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अरब सागर सदियों से दोनों देशों को जोड़ने वाला सेतु रहा है और यह सम्मान भारत की जनता और दोनों देशों के पूर्वजों को समर्पित है, जिन्होंने व्यापार और समुद्री संपर्क से रिश्तों की नींव रखी।


विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह सम्मान भारत और ओमान की सदियों पुरानी दोस्ती को समर्पित किया है। मंत्रालय के अनुसार यह सम्मान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और 140 करोड़ भारतीयों तथा ओमान की जनता के बीच आपसी विश्वास का प्रतीक है। मंत्रालय ने इसे दोनों देशों के रिश्तों में नया अध्याय बताया।

29 देशों से मिले सर्वोच्च सम्मान
ऑर्डर ऑफ ओमान के साथ प्रधानमंत्री मोदी को अब तक 29 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं। इनमें ब्राजील, फ्रांस, रूस, अमेरिका, श्रीलंका, भूटान, मिस्र, कुवैत, यूएई, सऊदी अरब और फलस्तीन जैसे देशों के बड़े सम्मान शामिल हैं। यह उपलब्धि किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री के लिए दुर्लभ मानी जाती है। प्रधानमंत्री मोदी को मिले ये सम्मान भारत की मजबूत विदेश नीति और बढ़ती वैश्विक भूमिका को दिखाते हैं। ओमान का यह सम्मान बताता है कि भारत अब केवल एक क्षेत्रीय शक्ति नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर भरोसेमंद और प्रभावशाली देश के रूप में स्थापित हो चुका है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article