फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   27-year-old Indian national dies in fire in Harlen, India's Consulate in New York extends support

US: हारलेम के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, खुद को बचाने को खिड़की से कूदे लोग; 27 साल के भारतीय की भी मौत

Sun, 25 Feb 2024 08:28 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 25 Feb 2024 08:28 AM IST
सार

साल 2023 में लिथियम-आयन बैटरी के कारण शहर में 267 आग, 150 घायल और 18 मौतें हुईं। वहीं इस साल सोमवार तक लिथियम-आयन बैटरी के कारण आग लगने के 24 मामले आ चुके हैं। 
 

विज्ञापन
27-year-old Indian national dies in fire in Harlen, India's Consulate in New York extends support
Building Fire (Representative) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूयॉर्क से एक बड़ी दुखद जानकारी सामने आई है। हारलेम में स्थित एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से  27 साल के एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। बता दें, मृतक की पहचान फाजिल खान के रूप में हुई है। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय दूतावास लगातार खान के दोस्तों और परिवार के संपर्क में है।

विज्ञापन


हर संभव सहायता कर रहे
न्यूयॉर्क स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा, 'न्यूयॉर्क के हारलेम में आग लगने की घटना में 27 वर्षीय फाजिल खान की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। हम लगातार खान के परिवार और दोस्तों के संपर्क में है। साथ ही, उनके पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए हर संभव सहायता कर रहे हैं।'
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के अग्निशमन विभाग के अनुसार, सेंट निकोलस प्लेस अपार्टमेंट बिल्डिंग में लिथियम-आयन बैटरी की वजह से शुक्रवार को भीषण आग लग गई।  एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, घटना में 17 अन्य घायल हुए हैं। आग से बचने के लिए लोगों ने रस्सी का सहारा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंखों देखी घटना
एंजी रैचफोर्ड नामक शख्स ने बताया, 'आग सबसे ऊपर लगी थी। पुलिस लोगों के साथ नीचे आ रही थी। लोग खुद को बचाने के लिए खिड़की से बाहर कूद रहे थे।'

अपने पिता के साथ आग से बचने वाले एक निवासी अकील जोन्स ने कहा, 'मेरे पास क्या है कुछ नहीं। बस मेरा फोन, मेरी चाबियां और मेरे पिता।'

कूदने को मजबूर होना पड़ा
सेंट निकोलस प्लेस अपार्टमेंट बिल्डिंग के निवासियों को अपनी जान बचाने के लिए कूदने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, 18 लोगों को बचाया गया। 12 लोगों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और चार पीड़ितों की हालत गंभीर बनी हुई है। विभाग के प्रमुख जॉन होजेंस ने कहा कि आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटें कमरे के दरवाजे से बाहर आ रही थीं और सीढ़ी को अवरुद्ध कर रही थीं। 

अबतक हुईं इतनी घटनाएं
विभाग के अनुसार, साल 2023 में लिथियम-आयन बैटरी के कारण शहर में 267 आग, 150 घायल और 18 मौतें हुईं। वहीं इस साल सोमवार तक लिथियम-आयन बैटरी के कारण आग लगने के 24 मामले आ चुके हैं। 


बताया जा रहा है कि घटना के बाद इमारत को पूरा खाली कराने का आदेश दिया गया है। रेडक्रॉस पास के एक स्कूल में अस्थायी आवास के साथ दर्जनों लोगों की सहायता कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed