{"_id":"652c00f4f5168071b206bd7f","slug":"27-indian-fishermen-held-for-alleged-poaching-in-sri-lanka-s-territorial-waters-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka: श्रीलंका की गिरफ्त में 27 भारतीय मछुआरे, समुद्री सीमा लांघने का आरोप; कानूनी कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sri Lanka: श्रीलंका की गिरफ्त में 27 भारतीय मछुआरे, समुद्री सीमा लांघने का आरोप; कानूनी कार्रवाई की तैयारी
Sun, 15 Oct 2023 08:44 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sun, 15 Oct 2023 08:44 PM IST
सार
श्रीलंका की नौसेना ने जानकारी देते हुए कहा कि 27 भारतीय मछुआरों को समुद्री सीमा उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार मछुआरों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social media
विस्तार
श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध शिकार करने के आरोप में भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंका की नौसेना ने रविवार को जानकारी देते हुए कहा क 27 भारतीय मछुआरों को समुद्री सीमा उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि मछुआरों को शनिवार को पूर्वोत्तर में मन्नार के तट और उत्तर में डेल्फ्ट और कच्चातिवु द्वीपों से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार मछुआरों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को सौंप दिया गया है। इससे पहले सितंबर माह में भी 17 भारतीय मछुआरों को जाफना के काकरथिवु द्वीप के तट से गिरफ्तार किया गया था।
दोनों देशों के बीच विवादास्पद मुद्दा
मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा है, यहां तक कि श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया। पाक जलडमरूमध्य, जो तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाली पानी की एक संकीर्ण पट्टी है, दोनों देशों के मछुआरों के लिए एक समृद्ध मछली पकड़ने का मैदान है। अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने और श्रीलंकाई जल में मछली पकड़ने के आरोप में भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा समय-समय पर पकड़े जाने की घटनाएं होती रही हैं।