फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   24 people died in an informal settlement located near Johannesburg due to a suspected gas leak

South Africa: जोहान्सबर्ग में गैस रिसाव से तबाही, 16 लोगों की मौत

Thu, 06 Jul 2023 05:05 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 06 Jul 2023 05:05 AM IST
सार

विलियम नटलडी ने कहा, बचाव अभियान जारी है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना संदिग्ध अवैध खनन गतिविधियों से जुड़ी हो सकती है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि मृतकों में अवैध खननकर्ता हैं। 

विज्ञापन
24 people died in an informal settlement located near Johannesburg due to a suspected gas leak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जोहान्सबर्ग के बोक्सबर्ग शहर में संदिग्ध गैस रिसाव से एक बस्ती में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। एकुरहुलेनी नगर पालिका में आपदा और आपातकालीन प्रबंधन सेवाओं के प्रवक्ता विलियम नटलडी ने कहा कि रिसाव एंजेलो स्क्वाटर शिविर के एक यार्ड में गैस सिलेंडर में हुआ। विलियम नटलडी ने कहा, बचाव अभियान जारी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना संदिग्ध अवैध खनन गतिविधियों से जुड़ी हो सकती है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि मृतकों में अवैध खननकर्ता हैं। 
विज्ञापन


एकुरहुलेनी ईएमएस के प्रवक्ता विलियम नटलडी ने कहा कि सिलेंडर से गैस लीक होने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर हताहत हुए अन्य लोगों की तलाश की जा रही हैं। एटलडी ने कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गैस का रिसाव कब शुरू हुआ। नटलडी करीब आठ बजे घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक मौतें हो चुकी थीं। मौके का भयानक दृश्य था, जहां शव पाए गए। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यहां गैस सिलेंडर का उपयोग करके सोने को साफ करते हैं। गैस सिलेंडर लीक होने से वहां सो लोगों की मौत दम घुटने से हुई। लोगों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन धुंआ बहुत ज्यादा था। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed