फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sudan Market Attack 21 Killed 67 injured in Southeastern Sudan's Sennar world news in Hindi

Sudan Market Shelling: सूडान में बाजार पर गोलीबारी में 21 की मौत, 67 घायल

Mon, 09 Sep 2024 09:24 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट सूडान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट सूडान Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 09 Sep 2024 09:24 AM IST
सार

दक्षिण-पूर्व सूडान के सेन्नार में एक बाजार में रविवार को गोलाबारी में 21 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 67 अन्य घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, हमले के लिए अर्धसैनिक बलों को जिम्मेदार ठहराया गया है।

विज्ञापन
Sudan Market Attack 21 Killed 67 injured in Southeastern Sudan's Sennar world news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व सूडान से बड़ी खबर आई। यहां  सेन्नार में एक बाजार में रविवार को भीषण गोलाबारी हुई। इस दौरान 21 लोगों की मौत हो गई और करीब 70 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, हमले के लिए अर्धसैनिक बलों को जिम्मेदार ठहराया गया है। सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने भी हमले की पुष्टि की है।

विज्ञापन


इस नेटवर्क को अप्रैल 2023 में युद्ध की शुरुआत के बाद स्थापित किया गया था। उनकी ओर से कहा गया कि घायलों की संख्या 70 से अधिक है। गोलाबारी के लिए अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) जिम्मेदार है। मोहम्मद हमदान डाग्लो के नेतृत्व में आरएसएफ देश के वास्तविक शासक अब्देल फत्ताह अल-बुरहान के अधीन सूडानी सेना से लड़ रहा है।
विज्ञापन


बांध के टूटने से कम से 60 लोगों की मौत हुई थी
इससे पहले पिछले महीने पूर्वी सूडान में भारी बारिश के कारण एक बांध के टूटने से कम से 60 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। उत्तर अफ्रीकी देश में इन दिनों तरह-तरह की त्रासदियों से जूझ रहा है, जो पिछले एक साल से अधिक समय से गृहयुद्ध की चपेट में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूडान के लिए ताजे पानी एक प्रमुख स्त्रोत था
खबरों के मुताबिक, अरबात बांध पास के लाल सागर के शहर पोर्ट सूडान के लिए ताजे पानी एक प्रमुख स्त्रोत था। चश्मदीदों ने बताया था कि इसके टूटने के बाद कई लोग लापता हैं। बांध टूटने से कई घर नष्ट हो गए। वाहन बह गए और लोगों को ऊंची जगहों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था। 


बड़े पैमाने पर हुआ था नुकसान 
सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान में बताया था कि पूर्वी लाल सागर में बना बांध बारी बारिश के कारण ढह गया।  राज्य के मुख्य सिंचाई अधिकारी अमर ईसा ताहिर ने कहा था कि नुकसान बड़े पैमाने पर हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed