फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   2009 Rio-Paris crash: French court acquits Air France and Airbus

रियो-पेरिस दुर्घटना: फ्रांस की अदालत ने एयर फ्रांस-एयरबस को किया बरी,13 साल बाद अक्तूबर में शुरु हुआ था ट्रायल

Mon, 17 Apr 2023 06:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 17 Apr 2023 06:56 PM IST
सार

ट्रॉयल के दौरान फ्रांस की दो विमानन कंपनियों पर अनैच्छिक हत्या का आरोप लगाया गया था। जिनका उन्होंने खंडन किया था। दोनों कंपनियों ने कहा था कि उन पर फौजदारी मामला नहीं बनता है। एयर फ्रांस पहले ही दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा दे चुकी है।

विज्ञापन
2009 Rio-Paris crash: French court acquits Air France and Airbus
कोर्ट का फैसला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयरबस और एयर फ्रांस को 2009 में रियो-पेरिस फ्लाइट 447 के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में हत्या के आरोपों से बरी कर दिया गया है। पेरिस की एक अदालत ने सोमवार को यह फैसला सुनाया। फ्रांस के इतिहास की सबसे बड़ी विमानन आपदा के लिए जिम्मेदारी तय करने के लिए अक्तूबर से ही फ्रांस की इन दोनों कंपनियों के खिलाफ ट्रॉयल शुरू हुआ था।  साल 2009 में हुई दुर्घटना में 228 लोग मारे गए थे। 

विज्ञापन


अदालत ने सुनाया फैसला
मामले में फैसला सुनाते हुए पेरिस की अदालत ने कहा कि कंपनियों से गलतियां हुई हैं, बावजूद इसके पूरी दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठहराने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं। बता दें कि बीते साल अक्तूबर में, इस दुर्घटना के संदर्भ में 13 साल बाद ट्रॉयल शुरू हुआ था।  
विज्ञापन


लगे थे यह आरोप
ट्रॉयल के दौरान फ्रांस की दो विमानन कंपनियों पर अनैच्छिक हत्या का आरोप लगाया गया था। जिनका उन्होंने खंडन किया था। दोनों कंपनियों ने कहा था कि उन पर फौजदारी मामला नहीं बनता है। एयर फ्रांस पहले ही दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा दे चुकी है। एएफपी के मुताबिक, दिसंबर में आठ सप्ताह तक सुनवाई के बाद अदालत ने कहा था कि एयर फ्रांस और एयरबस को इस मामले में दोषी ठहराना संभव नहीं होगा। इस टिप्पणी के बाद दुर्घटना के पीड़ितों ने अपना विरोध भी दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2009 में रडार से गायब हो गया था विमान
जानकारी के मुताबिक, रियो-पेरिस फ्लाइट 447 1 जून 2009 को अटलांटिक महासागर के ऊपर एक तूफान में रडार से गायब हो गया था। विमान में 216 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे। इस विमान और उसके ब्लैक बॉक्स रिकॉर्डर को खोजने में दो साल लग गए। इस दुर्घटना के बाद हवाई सुरक्षा नियमों में व्यापक बदलाव किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed