फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   20 year sentence to three sisters for kill father in russia

दुष्कर्मी पिता को मारने वाली बहनों को 20 साल की सजा, विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों लोग

Thu, 27 Jun 2019 09:46 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Thu, 27 Jun 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
20 year sentence to three sisters for kill father in russia
- फोटो : The Moscow Times

रूस में दुष्कर्म के आरोपी पिता को मारने के आरोप में अदालत ने तीन बहनों को 20 साल की सजा सुनाई है। अदालत के इस फैसले के बाद लोग सड़कों पर उतर आए हैं। करीब पांच हजार से ज्यादा लोगों ने सड़क पर आकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


बुधवार को तीनों बहनों क्रेस्टिना, एंजेलिना और मारिया को अदालत ने 20 साल की सजा दी तो उनकी रिहाई के लिए लोगों ने प्रदर्शन किया। पिता का नाम मिखाइल केचाट्यूरेन बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


बहनों ने अदालत को बताया था कि उनका पिता उनके साथ मारपीट करता था। साथ में दुष्कर्म भी करता था। बहनों ने बताया कि इसी से तंग आकर उन्होंने पिछले साल जुलाई में पिता की हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हाई-प्रोफाइल मामले में जांचकर्ताओं ने गवाही दी थी कि बहनों को बार-बार प्रताड़ित किया गया, यौन शोषण किया गया और उनका दुष्कर्म किया गया। वकीलों ने हत्या को आत्मरक्षा में बदलने का दबाव अदालत पर बनाया था। मगर अदालत के इस फैसले ने उनके वकीलों और मानवाधिकार प्रचारकों को निराश कर दिया है।


उनके वकीलों ने बहनों को पीड़ित के रूप में अदालत में पेश किया और दावा किया था कि पिता एक अत्याचारी था जो अपनी बेटियों के खिलाफ क्रूर हिंसा का इस्तेमाल करता था। वकीलों ने कहा कि ये आत्मरक्षा का मामला है जिसके गवाह भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed