फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   17 died including 8 Indian personnel in Dubai Bus Accident

दुबई बस हादसे में आठ भारतीयों समेत 17 की मौत, नौ लोग गंभीर रूप से घायल

Fri, 07 Jun 2019 07:55 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 07 Jun 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
17 died including 8 Indian personnel in Dubai Bus Accident
सांकेतिक तस्वीर

दुबई बस हादसे में मरने वाले 17 लोगों में आठ भारतीय शामिल हैं। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार को ओमानी नंबर प्लेट वाली बस को चालक ने प्रतिबंधित अल रशिदिया मेट्रो स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर ले गया जिससे यह हादसा हुआ। इस हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन


दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया कि हमें यह सूचना देते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि स्थानीय अधिकारियों और रिश्तेदारों के अनुसार दुबई बस हादसे में 8 भारतीयो की मौत की पुष्टि हुई है। गल्फ न्यूज के अनुसार इस पर्यटक बस में 31 लोग सवार थे। यह बस एक बैरियर से टकरा गई। इससे इसका बायां हिस्सा छतिग्रस्त हो गया जिससे बायीं तरफ बैठे यात्रियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मरने वाले भारतीयों में राजगोपालन, फिरोज खान पठान, रेशमा फिरोज खान पठान, दीपक कुमार, जमालुद्दीन अरक्कावेतिल, किरण जानी, वासुदेव और तिलकराम जवाहर ठाकुर शामिल हैं। भारतीय दूतावास ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। दूतावास ने ट्वीट किया कि वाणिज्य दूत ने अन्य अधिकारियों और देर रात संबंधित रिश्तेदारों से मुलाकात की। अस्पताल और पुलिस अधिकारियों से भी बात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed