फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   16 killed as bus carrying wedding guests plunges into Indus river in Pakistan, news in hindi

Pakistan: गिलगित-बाल्टिस्तान में हुआ बड़ा हादसा; बारातियों से भरी बस सिंधु नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत

Tue, 12 Nov 2024 10:20 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 12 Nov 2024 10:20 PM IST
सार

पाकिस्तान के पहाड़ी गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में बारातियों को ले जा रही एक बस के सिंधु नदी में गिर जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
16 killed as bus carrying wedding guests plunges into Indus river in Pakistan, news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पहाड़ी गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में शादी समारोह के लिए जा रही मेहमानों से भरी बस सिंधु नदी में गिर गई, जिससे 16 लोगों की मौत और दुल्हन घायल हो गई। इस मामले में रेस्क्यू टीम 1122 के प्रवक्ता शौकत रियाज ने कहा कि हादसे में कुल 23 लोग डूबे थे। इसमें से 19 लोग अस्तोर के थे, जबकि चार पंजाब के चकवाल जिले के थे। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने जताया शोक
वहीं डायमर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शेर खान ने बताया कि बस अस्तोर से पंजाब के चकवाल जिले जा रही थी, तभी तेलची पुल के नजदीक नदी में गिर गई। शेर खान ने 16 शव बरामद करने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बाकी पीड़ितों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि दुल्हन घायल हो गई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने पीड़ितों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन


यह हादसा डायमर जिले में हुआ है। वहीं इस मामले में बचाव अधिकारियों ने बताया कि 22 लोग डूब गए, जबकि एक व्यक्ति को बचाया गया। दुर्घटना का ब्यौरा साझा करते हुए रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता शौकत रियाज ने बताया कि बस में सवार यात्रियों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिलगित-बाल्टिस्तान में अक्सर होती हैं सड़क दुर्घटनाएं
एक स्थानीय समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा और गिलगित-बाल्टिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, जो खराब मौसम, ऊबड़-खाबड़ इलाके, खराब सड़कें, ओवरलोड वाहन और न्यूनतम यातायात नियमों के पालन के कारण और भी बढ़ जाती हैं। संकीर्ण, घुमावदार मार्ग और चालक की थकान जोखिम को और बढ़ा देते हैं, जिससे ये क्षेत्र विशेष रूप से दुर्घटना-प्रवण बन जाते हैं। अक्तूबर में, खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी कोहिस्तान क्षेत्र में रावलपिंडी जा रही एक यात्री बस के खड्ड में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed