{"_id":"62fdde4b1ac7512e6e5cbab3","slug":"16-killed-36-missing-in-flash-flooding-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"China flood : चीन के पश्चिमी किंघाई प्रांत में बाढ़ से 16 की मौत, 36 लोग लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China flood : चीन के पश्चिमी किंघाई प्रांत में बाढ़ से 16 की मौत, 36 लोग लापता
Thu, 18 Aug 2022 01:56 PM IST
अजय सिंह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : ANI
चीन के पश्चिमी किंघाई प्रांत में अचानक आई बाढ़ से 16 लोगों की मौत हो गई और 36 लोग लापता हैं। चीन की सरकारी मीडिया सीसीटीवी ने बताया कि तेज बारिश से भूस्खलन हुआ जिससे नदी का रास्ता बदल गया।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर में स्थानीय आपदा प्रबंधन विभाग के हवाले से बताया गया है कि दातोंग हुई और तू स्वायत्तशासी कस्बे में अचानक बाढ़ आ गई। विभाग ने बताया कि दोनों कस्बों का प्रशासन संभालने वाले शिनिंग शहर से उसे आपदा की सूचना मिली। इसके बाद नियंत्रण एवं राहत कार्य के लिए तत्काल कदम दठाए गए।
विज्ञापन