{"_id":"5e03c67e8ebc3e879b77f39e","slug":"15-people-injured-in-emergency-landing-of-helicopter-in-siberia-region-of-russia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रूस के साइबेरिया क्षेत्र में तूफान में घिरे हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, 15 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस के साइबेरिया क्षेत्र में तूफान में घिरे हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, 15 घायल
Thu, 26 Dec 2019 01:58 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
रूस के साइबेरिया क्षेत्र में बुधवार की सुबह विषम परिस्थितियों में एक यात्री विमान की आपात लैंडिंग के दौरान 15 लोग घायल हो गए। देश के आपात मंत्रालय की स्थानीय शाखा के अधिकारियों ने बताया कि एमआई-8 हेलीकॉप्टर बेयकिट गांव के ऊपर से उड़ान भरने के फौरन बाद बर्फीले तूफान में घिर गया, जिसे देखते हुए आपात लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन
रूसी अधिकारियों के मुताबिक विमान में 21 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारना पड़ा। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर लैंडिंग के बाद एक ओर लुढ़क गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दो की सर्जरी की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। एमआई-8 दो इंजनों वाला, मध्यम आकार का हेलीकॉप्टर है जिसका डिजाइन सोवियत संघ में तैयार किया जाता है और रूस में परिवहन विमान के तौर पर इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। पिछले कुछ महीनों में रूस में एमआई-8 हेलीकॉप्टरों की विषम लैंडिंग और अन्य घटनाएं आम हो गई हैं।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त हुआ ईरान का लड़ाकू विमान
ईरान के सरकारी टेलीविजन के मुताबिक अजरबेजान से लगी सीमा के पास एक ईरानी लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। फिलहाल पायलट का पता नहीं चल पाया है। टीवी ने बताया कि सबलान पहाड़ी क्षेत्र में हादसे के बाद बचाव दल और तीन खोजी हेलीकॉप्टर पायलट की तलाश कर रहे हैं। बताया गया कि हाल ही में ओवरहाल किया गया यह मिग-29 लड़ाकू विमान था।