{"_id":"5fff75dc8ebc3e340e659a30","slug":"122-bangladesh-armed-forces-soldiers-arrived-in-delhi-to-participate-in-republic-day-parade-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे बांग्लादेश सशस्त्र बल के 122 जवान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे बांग्लादेश सशस्त्र बल के 122 जवान
Thu, 14 Jan 2021 04:06 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, ढाका
एजेंसी, ढाका
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 14 Jan 2021 04:06 AM IST
विज्ञापन
bangladesh army
- फोटो : amar ujala
इस वर्ष होने वाली गणतंत्र दिवस परेड एक नया इतिहास लिखने जा रही है। इस परेड़ में पहली बार बांग्लादेश के जवान भी राजपथ पर मार्च करने जा रहे हैं। बता दें कि भारत इस साल को वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर विजय की स्वर्ण जयंती के रूप में मना रहा है।
विज्ञापन
वहीं, पड़ोसी बांग्लादेश इस वर्ष को अपनी आजादी के 50वें साल के रूप में मना रहा है। दोनों देशों ने इस मौके को और यादगार बनाने के लिए राजपथ पर साथ मिलकर मार्च करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, इस बार 26 जनवरी की परेड में शामिल होने के लिए इस दल को भारतीय वायु सेना के विमान सी-17 एयरक्राफ्ट से दिल्ली लाया गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर भारतीय सेना ने ट्वीट कर कहा, हम एकसाथ मिलकर लड़ेंगे और एकसाथ मार्च करेंगे। सेना ने कहा कि दोनों देशों की दोस्ती की स्वर्ण जयंती का यह 50वां साल है, जिसे दोनों राष्ट्र साथ मिलकर इसे मना रहे हैं।
विज्ञापन