फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   12-year-old girl charged with killing of Indian-origin man in UK news update

Crime: 12 साल की लड़की ने की थी 80 साल के भारतीय की हत्या!, लीसस्टर में मारपीट के बाद गई थी बुजुर्ग की जान

Mon, 16 Dec 2024 05:51 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 16 Dec 2024 05:51 PM IST
सार

लीसस्टर शहर की पुलिस ने बताया कि नाबालिग होने के कारण लड़की का नाम उजागर नहीं किया जा सकता है। उसे लीसेस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन
12-year-old girl charged with killing of Indian-origin man in UK news update
कोर्ट का आदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ब्रिटेन के पूर्वी इंग्लैंड के लीसस्टर शहर के पास एक पार्क में 80 साल के भारतीय मूल के बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के मामले में 12 वर्षीय लड़की पर आरोप तय किए हैं। दरअसल, भीम सेन कोहली ब्राउनस्टोन टाउन के फ्रैंकलिन पार्क में अपने कुत्ते को टहला रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


'नाबालिग होने के कारण नाम उजागर नहीं'
लीसस्टर शहर की पुलिस ने बताया कि नाबालिग होने के कारण लड़की का नाम उजागर नहीं किया जा सकता है। उसे लीसेस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में वह दूसरी आरोपी है। उस पर हत्या का आरोप है। इससे पहले घातल हमले के बाद 15 वर्षीय लड़का, जो उस समय 14 वर्ष का था, को गिरफ्तार किया गया था। उस पर भी हत्या का आरोप लगाया गया है, वह अभी भी हिरासत में है।
विज्ञापन


पांच बच्चों को किया काबू
पुलिस ने हत्या की जांच शुरू करते हुए 12 से 14 साल के पांच बच्चों को गिरफ्तार किया था। परिवार ने कहा था कि दिल तोड़ने वाली घटना है। एक अच्छे इंसान को बुरी तरह से पीटा गया और उनकी जान चली गई। वह एक पति, पिता और दादा थे। वह एक बेटे, भाई और चाचा थे। वह अपने पोता-पोती के साथ समय बिताते थे। वह वाकई बहुत अच्छे इंसान थे, जिनका पूरा जीवन उनके परिवार के इर्दगिर्द था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्दन पर लगी थी चोट
पोस्टमार्टम में मौत का कारण गर्दन में चोट आना बताया था। लीसेस्टर पुलिस के वरिष्ठ जांच अधिकारी एम्मा मैट्स ने कहा, 'कोहली की मौत के आसपास की परिस्थितियां बेहद दुखद हैं और न केवल उनके परिवार व दोस्तों के लिए, बल्कि पूरे समुदाय के लिए परेशान करने वाली हैं।'


मामले में मृतक की बेटी ने बताया था, वह कुत्ते को टहलाने ले जा रहे थे। वह घर से थोड़ी ही दूर पर थे, तभी उनपर हमला हुआ। जिसके बाद पहले तो उन्होंने अपनी गर्दन में दर्द की शिकायत की। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed