फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   12 women exploited 80 times in 20 years, policeman posted in the British Parliament confessed the crime

World News: 20 साल में 12 महिलाओं के साथ 80 बार दुष्कर्म, ब्रिटिश संसद में तैनात रहे पुलिसकर्मी ने कबूला जुर्म

Tue, 17 Jan 2023 06:45 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Tue, 17 Jan 2023 06:45 AM IST
विज्ञापन
12 women exploited 80 times in 20 years, policeman posted in the British Parliament confessed the crime
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिसकर्मी डेविड कैरिक ने सोमवार को स्वीकार किया कि उसने 20 साल के सेवाकाल में 12 महिलाओं को करीब 80 बार यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया। कैरिक 2000 से 2021 तक लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस में रहा। इसमें लंबे समय तक वह संसद की सुरक्षा में तैनात रहा। उसने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर वारदातें कीं। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इसे पुलिस के प्रति जनता के भरोसे को चकनाचूर कर देने वाली घटना बताया। 

विज्ञापन


अबेई में भारतीय महिला शांति सैनिकों की तैनाती का स्वागत
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल ने सोमवार को अबेई में भारतीय शांति सैनिकों की सबसे बड़ी महिला पलटन की तैनाती का स्वागत किया। यूएन मिशन ने कहा कि यह शांति स्थापना के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। भारतीय महिला शांति सैनिकों की पलटन शनिवार को अबेई पहुंची। मिशन ने ट्वीट कर कहा कि यूएनआईएसएफए भारत से हाल के वर्षों में शांति सैनिकों की अकेली सबसे बड़ी महिला पलटन की तैनाती का स्वागत करने के लिए उत्साहित है।  
विज्ञापन


नेहरू की तस्वीर वाला डाक टिकट जारी करेगा श्रीलंका
कोलंबो। श्रीलंका अपने 75वें स्वतंत्रा दिवस पर भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर वाला डाक टिकट जारी करेगा। श्रीलंकाई राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि नमो नमो मथा - एक सदी की ओर एक कदम थीम के तहत सरकार अगले 25 वर्षों तक एक स्थिर सरकारी नीति के कार्यान्वयन के लिए अपने नए सुधारवादी कार्यक्रम की घोषणा करेगी। श्रीलंका अपना स्वतंत्रता दिवस चार फरवरी को मनाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्लामी आतंकियों ने 50 महिलाओं को  किया अगवा
अरिबिंडा। पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में इस्लामी आतंकियों ने 50 महिलाओं को अगवा कर लिया है। वारदात 11-12 जनवरी को अरिबंडा में अलग-अलग जगह अंजाम दी गई। बुर्किना फासो में अल-कायदा समर्थक आतंकी संगठन सक्रिय है। बुर्किना फासो में इतनी महिलाओं के एक साथ अपहरण की यह पहली घटना है। हालांकि, पड़ोसी देश नाइजीरिया में बोको हरम अक्सर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता रहा है।  


भारतवंशी बच्ची की हत्या में अमेरिकी दोषी करार
ह्यूस्टन। लुइसियाना में 2021 में भारतीय मूल की पांच वर्षीय बच्ची माया की हत्या के मामले में जोसेफ ली स्मिथ को दोषी पाया गया है। घटना वाले दिन स्मिथ का मोटल की पार्किंग में एक व्यक्ति से विवाद हुआ। स्मिथ ने उस पर गोली चलाई। यह गोली उस व्यक्ति की बजाया माया को जा लगी।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed